Maulvi Arrested in Bihar

4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

In Motihari, Bihar, a maulvi was arrested for attempting to sell four minor girls after trapping them in a 'love trap.' All minors were safely recovered.

By : हेमा गुप्ता
 4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

Molvi Arrested In Love Trap: बिहार के मोतिहारी पुलिस ने प्रेम जाल में फंसाकर 4 नाबालिग लड़कियों को बेचने की कोशिश करने वाले मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 3 जून को नाबलिग लड़कियों के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने 36 घंटे के अंदर मौलवी को गिरफ्तार कर लड़कियों को सकुशल बरामद किया। 

पीड़ित नाबलिग का बयान

पुलिस को एक नाबालिग ने बताया कि - 'मदरसे में आने के बाद से ही मौलवी असफाक की नजर उस लड़की पर थी। मौलवी उसे अलग से पढ़ाता था और नई-नई कहानियां सुनाकर प्रेम जाल बुना, जिसमें नाबलिग फसती गई। उसने लड़की से नंबर भी ले लिया। फिर उससे बात चीत करने लगा। 

इतना ही नहीं पहली लड़की की सहेली को भी लव ट्रैप में फंसा लिया। और उसके सामने उसे साली कहता था। फिर नाबालिग के घरवालों को शक हुआ तो उन्होंने मौलवी की शिकायत की। इसके बाद उसे मदरसे से हटा दिया गया। लेकिन वो नाबालिग से बात करता रहाऑ।

पिता ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई

नाबालिग के पिता ने शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार को 3 जून को एक आवेदन दिया। इसमें पीड़ित लड़कियों के पिता ने अपनी 2 बेटियों सहित 4 नाबालिग बच्चियों के अपहरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। और आवेदन में बच्चियों के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई थी।

आवेदन मिलके बाद SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकरहना SDPO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। और आरोपी को गिरफ्तार करने और नाबालिग लड़कियों को ढूंढने के निर्देश दिए।

मुकबधिर की सूचना पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुकबधिर की सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और चारों लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया। 

10वीं की छात्रा का बयान

एक नाबालिग ने बताया कि- 'एक साल से मौलवी के साथ मेरा अफेयर चल रहा था। मौलवी जब मुझे अपने साथ ले गया, वो मेरे साथ सोया था। इसी दौरान उसने किसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह हम लोगों को कहीं ले जाकर बेच देगा। यह सुनकर हम सभी डर गए। पहले हमें लगता था कि वह हमसे प्यार करता है।

वह हमेशा कहता था कि तुम्हें अपने साथ विदेश ले जाऊंगा और खूब घुमाऊंगा, लेकिन उसकी मंशा कुछ और ही थी। इसकी जानकारी हमें उसी रात हुई।'

नाबालिग ने आगे कहा कि -

'मुझे नहीं पता था वो ऐसा निकलेगा। शुरुआत में उसने मेरी छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा। मुझे अपनी आदत लगवा दी। इसके बाद मुझे बड़े-बड़े सपने दिखाने लगा। मैं कब उसके झांसे में आ गई पता ही नहीं चला।

मैं उससे सच्चा प्यार करने लगी थी। वो जो कहता था मैं उसे सच मान लेती थी। उससे सही मुझे कोई नहीं लगता था। पुलिस एक्शन नहीं लेती तो मेरे साथ मेरी बहन और बाकी लड़कियों की जिंदगी खराब हो जाती।'

SP स्वर्ण प्रभात का बयान

SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि- 'चार नाबालिग लड़कियों के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया और महज़ 36 घंटे के अंदर सभी को बरामद कर लिया गया।'

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026