देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा, अंदर का मंजर देख कांप उठा मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा रिमी कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

By sawan kumar
 देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा, अंदर का मंजर देख कांप उठा मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज

सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

मनीष कुमार / मोतिहारी -   मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिमी कुमारी के रूप में हुई है, जो कॉलेज में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाईलाइट्स - 

  • मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में छात्रा का शव मिला
  • पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा रिमी कुमारी की मौत
  • कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अन्य छात्रों और कॉलेज प्रशासन को शक हुआ। इसके बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में शोक और दहशत का माहौल है। छात्र-छात्राओं के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस कमरे की तलाशी लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले में कोई भी स्पष्ट रूप से कुछ कहने से बच रहा है। छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें - ट्रैफिक फाइन बकाया है? चालान नहीं भरा तो नई गाड़ी खरीदना पड़ेगा भारी, बिहार में आने जा रहा सख्त ट्रैफिक नियम

संबंधित सामग्री

Bihar News : मोतिहारी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग पोखर में डूबे 

Bihar News : मोतिहारी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग पोखर में डूबे 

मोतिहारी के गोविन्दगंज थाना इलाके के बाभनौली गांव में एक साथ 5 लोगों की पोखर में डूबने से मौत हो गई।

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. रक्सौल पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 47वीं एसएसबी बटालियन कैंप में अधिकारियों के

बिहार में वाटर पार्क में नहाने के दौरान बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिहार में वाटर पार्क में नहाने के दौरान बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। <br/><br/>

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।