प्रेमी ने मिलने से किया इंकार, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका; घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाया

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद प्रतापगढ़ से दरभंगा पहुंची युवती प्रेमी के मिलने से इंकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और परिजनों से संपर्क क

By sawan kumar

प्रेमी ने मिलने से किया इंकार, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका; घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाया

प्रेमी ने मिलने से किया इंकार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

प्रशांत झा / दरभंगा -   बिहार के दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी से मिलने आई एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी सिमरन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी दोस्ती कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दरभंगा निवासी एक युवक से हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे मिलने के लिए दरभंगा बुलाया था।

हाईलाइट्स - 

  •  यूपी के प्रतापगढ़ से प्रेमी से मिलने दरभंगा पहुंची युवती।
  •  प्रेमी के मिलने से इंकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी।
  •  कई घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल।
  •   पुलिस और ग्रामीणों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।
  •  परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाने में जुटी पुलिस।

मिलने से किया इंकार तो टावर पर चढ़कर किया हंगामा

प्रेमी के बुलावे पर सिमरन प्रतापगढ़ से लंबी यात्रा कर दरभंगा पहुंची। हालांकि यहां पहुंचने के बाद युवक ने उससे मिलने से इंकार कर दिया। प्रेमी के इस व्यवहार से आहत युवती ने नाराजगी में बड़गांव थाना क्षेत्र के मनसारा गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। टावर पर चढ़ी युवती ने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद डायल-112 की टीम और बड़गांव थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

कई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, परिजनों से संपर्क में पुलिस

कई घंटों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि युवती सुरक्षित है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह प्रतापगढ़ से अपने कथित प्रेमी से मिलने आई थी। युवती के परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। परिजनों के दरभंगा पहुंचने के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा प्रेम संबंध और युवती के दरभंगा आने से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें - बंद किया गया बिहार का यह महासेतु, 120 किलोमीटर लंबा हुआ सफर

संबंधित सामग्री

बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी नाइट फ्लाइट, एयरलाइंस के शेड्यूल का इंतजार

बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी नाइट फ्लाइट, एयरलाइंस के शेड्यूल का इंतजार

दरभंगा और पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरभंगा एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है।

जिला परिषद की आय बढ़ाने को बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी, जानें राज्य सरकार का पूरा प्लान

जिला परिषद की आय बढ़ाने को बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी, जानें राज्य सरकार का पूरा प्लान

मंत्री दीपक प्रकाश ने जिला परिषद की आय बढ़ाने को लेकर सरकार की नई रणनीति की जानकारी दी।

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

दरभंगा में खूनी संघर्ष! युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली

दरभंगा में खूनी संघर्ष! युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हुए हमले में 25 वर्षीय सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

दरभंगा में ऑनर किलिंग: लव मैरिज के बदले मौत, युवक की तलवार से काटकर हत्या

दरभंगा में ऑनर किलिंग: लव मैरिज के बदले मौत, युवक की तलवार से काटकर हत्या

दरभंगा में दूसरे धर्म की लड़की के साथ लव मैरिज करने पर नाराज लड़की के चाचा ने युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने खुद को भी गोली मारी।