अनन्या राज का निधन

एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन, नींद में थमी सांसें

फिल्म '7 आवर्स टू गो' और 'घोस्ट' में काम कर चुकी अभिनेत्री अनन्या राज का 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

By : सोनिया रायकवार
एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन, नींद में थमी सांसें

फिल्म '7 आवर्स टू गो' और 'घोस्ट' फेम एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेत्री के निधन की जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक, अनन्या ने 15 जुलाई की सुबह नींद में ही अंतिम सांस ली। बताया गया है कि अभिनेत्री पिछले एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं।

परिवार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

2016 में बॉलीवुड में रखा था कदम

मुंबई में पली-बढ़ी अनन्या राज ने हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय सिनेमा में भी काम किया था। उन्होंने साल 2016 में फिल्म '7 आवर्स टू गो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द फाइनल एग्जिट' (2017) में नजर आईं। साल 2019 में उन्होंने विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म 'घोस्ट' में काम किया। फिल्मों के अलावा अनन्या कई चर्चित म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रही थीं।

तेलुगु फिल्मों में भी किया काम

अनन्या राज ने हिंदी सिनेमा के अलावा क्षेत्रीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगु सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'थगड़े ले' में उन्होंने काम किया था। फिल्म का निर्देशन श्रीनिवास राजू ने किया था, जिसमें नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर जैसे कलाकार भी नजर आए थे।इसके अलावा अनन्या ने त्रिभाषी फिल्म 'मद्रासी गैंग' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

परिवार ने की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील

अभिनेत्री के परिवार ने अपने बयान में अनन्या को मजबूत इरादों वाली महिला बताया। परिवार ने कहा कि वह अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती थीं और उनके जाने से परिवार में जो खालीपन आया है, वह हमेशा महसूस किया जाएगा। परिजनों ने इस मुश्किल समय में फैंस और मीडिया से परिवार की निजता का सम्मान करने और अनन्या की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

भारतीय सिनेमा और मिमिक्री की पहली महिला कलाकार, आशा सिंह का 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें मीना कुमारी की मिमिक्री के लिए जाना जाता था।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026