असम में भयानक बाढ़

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

असम भारी बाढ़ से प्रभावित है, जहाँ सलमान खान और रणदीप हूडा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठाए हैं। सलमान ने 500 टेम्पररी घर बनाने का फैसला किया है।

By : सोनिया रायकवार
सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

असम इस वक्त पिछले छह दशक की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है. ऐसे में सरकार समेत कुछ सेलिब्रिटीज़ भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. Randeep Hooda तो खुद ग्राउंड पर उतरकर बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचा रहे. जब Salman Khan को इस बारे में पता चला तो उन्होंने रणदीप से कॉन्टैक्ट किया. खबर है कि उनसे हालात का जायज़ा लेने के बाद सलमान ने लोगों के लिए 500 टेम्पररी घर बनवाने का फैसला किया है.


सलमान पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भिजवा रहे थे.

इसमें बीइंग ह्यूमन और उनका असम फैन क्लब साथ मिलकर काम कर रहा था. पहले स्टेज में उन्होंने लोगों को जरूरत के हिसाब से इमरजेन्सी सुविधा पहुंचाई. दूसरे स्टेज में वो बाढ़ से अपना घर खोने वाले लोगों को दोबारा बसाने की तैयारी कर रहे हैं. इसका ख्याल उन्हें तब आया, जब उन्होंने रणदीप हूडा को ग्राउंड पर लोगों की मदद करते देखा

सूत्रों के हवाले से बताया

सलमान ने रणदीप के वीडियोज़ देखने के बाद उनसे कॉन्टैक्ट किया था. तब रणदीप ने उन्हें बाढ़ का आंखों देखा हाल बताया. साथ ही ये भी कहा कि वो ग्लोबल सिख संस्था के 70 वॉलन्टियर्स के साथ लोगों तक लगातार मदद पहुंचा रहे हैं. बातचीत के दौरान सलमान को पता चला कि रणदीप और बाकी टीम बांस और टीन से बने सेमी-परमानेंट घर बनाने की तैयारी में है. इसमें हर घर पर 35 से 40 हजार का खर्च आएगा. इतना सुनते ही सलमान ने उनका साथ देने का फैसला कर लिया.

रिपोर्टस के मुताबिक

बीइंग ह्यूमन और ग्लोबल सिख साथ मिलकर 500 घर बनवा रहे हैं. इसमें टेम्पररी रूप से उन लोगों को बसाया जाएगा, जिनका घर बाढ़ से पूरी तरह बर्बाद हो गया है. खास बात ये है कि 220 घर पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं. ग्लोबल सिख रोजाना 8-10 घर बनाकर उन्हें जरूरत के हिसाब से डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं. सलमान इस वक्त SVC63 की शूटिंग कर रहे. बावजूद इसके, वो लगातार हर मूवमेंट पर नज़र रखे हुए हैं.

कुछ दिन पहले सलमान अपने फैन क्लब के ज़रिए असम के शिवसागर इलाके में रेडी-टू-ईट खाने का पैकेट पहुंचा रहे थे. हर पैकेट में बिस्किट, गुड़, पोहा, चिवड़ा, ब्रेड और जैम जैसी चीजें शामिल थीं. उन्होंने लोगों को तीन दिन का राशन, दवाई, सैनिट्री पैड्स, मॉसक्विटो कॉइल और पानी की बोतलें भेजी हैं. बताया जा रहा है कि तीसरे चरण में वो बाढ़ से तबाह हुए स्कूल्स और हॉस्पिटल्स की मरम्मत करवाना शुरू करेंगे.

संबंधित सामग्री

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से भारी नुकसान। स्याप्रुबेसी व तिमुरे में बुरी तरह प्रभावित, 28 सुरक्षाकर्मियों से संपर्क टूटा।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास, आस्था, शिक्षा, और बाढ़ प्रबंधन के मुद्दों पर भागलपुर की यात्राएँ की, जिससे उनके समर्पण और नजरिये का पता चलता है।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

रीवा में मुख्यमंत्री यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए जल निकासी निर्माण कार्य की घोषणा की, जो भविष्य में जलभराव समस्या का समाधान करेगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026