आवारापन 2 का टीजर रिलीज

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

बॉलीवुड फिल्म आवारापन के सीक्वल आवारापन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म'आवारापन' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म के करीब 19 साल बाद अब इसका सीक्वल 'आवारापन 2' बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उत्साह बढ़ा दिया है।

भावनात्मक माहौल को और मजबूत बनाता

करीब 1 मिनट 45 सेकेंड के टीजर में प्यार, दर्द, बदला और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिलती है। टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के किरदार शिवम से होती है, जो बाइक पर सफर करते नजर आते हैं। शुरुआत में उनका चेहरा नहीं दिखाया जाता, लेकिन बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं, "कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।" यह संवाद फिल्म के रहस्यमयी और भावनात्मक माहौल को और मजबूत बनाता है।

दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता

टीजर का सबसे भावुक दृश्य वह है, जब शिवम आलिया हमीद की कब्र के सामने खड़ा नजर आता है। पहली फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए यह दृश्य पुरानी यादों को ताजा कर देता है। फिल्म में इमरान का एक और संवाद, "दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा... इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या फिर मैं," दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है।

उनके किरदारों को फिलहाल रहस्य ही रखा गया

स्टारकास्ट की बात करें तो इस बार दिशा पाटनी फिल्म में फीमेल लीड रोल निभा रही हैं, जबकि शबाना आजमी मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगी। टीजर में दोनों की झलक दिखाई गई है, लेकिन उनके किरदारों को फिलहाल रहस्य ही रखा गया है।

पहली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जबकि 'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026