Controversy at Emraan Hashmi's Shoot

इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग में हुआ बवाल!

Emraan Hashmi''s film shoot in Haridwar faced backlash from local groups for setting up a controversial ''Bar and Restaurant'' sign near religious sites.

By : हेमा गुप्ता
इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग में हुआ बवाल!

इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग में हुआ बवाल!

Haridwar Emraan Hashmi Film Shoot: बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी की हरिद्वार में शूटिंग चल रही थी। लेकिन शूटिंग के दौरान  एक बार एंड रेस्टोरेंट का सेट तैयार किया गया था। लेकिन इसके बाद इस पर बवाल मच गया।   हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद फिल्म यूनिट को विवादित बोर्ड हटाना पड़ा।

कई दिनों से हरिद्वार में चल रही थी शूटिंग

पिछले कई दिनों से हरिद्वार के विभिन्न इलाकों में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बुधवार शाम श्रवणनाथ नगर के भाटिया भवन में एक सीन शूट करने के लिए मकान के बाहर “बार एंड रेस्टोरेंट” का बोर्ड लगाया गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंच गए और सेट का जमकर विरोध शुरू कर दिया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि-  'हरिद्वार धर्मनगरी है, जहां मांस-मदिरा पूरी तरह प्रतिबंधित है। यहां बार-रेस्टोरेंट का सेट लगाना तीर्थ की मर्यादा और धार्मिक आस्था के खिलाफ है।'

समाजसेवी करण पंडित का बयान

सूत्रो के मुताबिक,  'जिस स्थान पर बोर्ड लगाया गया था, वहां से कुछ ही दूरी पर मां गंगा का पावन तट स्थित है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक पहचान और आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे कोई फिल्म निर्माता हो या किसी बड़े उद्योग से जुड़ा व्यक्ति, धर्मनगरी की मर्यादा सर्वोपरि है।'

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि- 'हरिद्वार की पवित्रता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।    

पुलिस आई फिर शांत हुआ मामला

हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ने से पहले फिल्म यूनिट के स्टाफ से बात की गई और विवादित बोर्ड हटा दिया गया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि- 'विवाद की स्थिति को देखते हुए बोर्ड हटवाया गया है और भविष्य में इस तरह का बोर्ड न लगाने की हिदायत दी गई है।'

संबंधित सामग्री

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026