फिल्म 'हनुमान अंश' की चर्चा

‘हनुमान अंश’ की सफलता का राज क्या? ना स्टार पावर, ना करोड़ों का बजट

बिना बड़े स्टार और कम बजट के बावजूद 'हनुमान अंश' ने दर्शकों को आकर्षित किया। फिल्म बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित है।

By : शिवम् पांडेय
‘हनुमान अंश’ की सफलता का राज क्या? ना स्टार पावर, ना करोड़ों का बजट

फिल्म 'हनुमान अंश' की चर्चा

सिनेमा में इन दिनों फिल्मों की सफलता का पैमाना तेजी से बदलता नजर आ रहा है। बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों के बीच कम बजट और नए चेहरों वाली कहानियां भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। बीते साल ‘सैयारा’ की सफलता ने भी यह दिखाया था कि अगर कहानी दर्शकों से जुड़ जाए तो स्टार पावर की जरूरत कम हो जाती है। अब इसी कड़ी में फिल्म ‘हनुमान अंश’ चर्चा में है। फिल्म में न तो कोई बड़ा स्टार है और न ही इसे बड़े बजट के साथ बनाया गया है। इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को इसकी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है। आइए जानते हैं वे 5 बातें, जिन्होंने ‘हनुमान अंश’ को खास बनाया।

 कहानी में ताजगी

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका विषय है। ‘हनुमान अंश’ की कहानी बाबा नीम करोली के जीवन से प्रेरित है। उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को केंद्र में रखकर बड़े पर्दे पर कहानी पेश करने का यह प्रयास दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव लेकर आया है। फिल्मों में जब दर्शकों को ऐसा विषय मिलता है, जिसे उन्होंने पहले बड़े पर्दे पर नहीं देखा हो, तो उसके प्रति उत्सुकता स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। ‘हनुमान अंश’ के मामले में भी कहानी की यही ताजगी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 कहानी को बिना भव्यता के दिखाने की कोशिश

अक्सर वास्तविक घटनाओं या महान व्यक्तित्वों की कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए बड़े सेट, महंगे विजुअल और भारी बजट का सहारा लिया जाता है। कई बार इस भव्यता के बीच मूल कहानी पीछे छूट जाती है। ‘हनुमान अंश’ में कहानी को अपेक्षाकृत सीधे अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाने पर जोर दिखाई देता है। बाबा नीम करोली के जीवन से जुड़े प्रसंगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। यही बात फिल्म को दूसरी फिल्मों से अलग अनुभव देती है।

मास ऑडियंस से सीधा जुड़ाव

फिल्म का विषय सिर्फ एक सीमित दर्शक वर्ग तक सिमटता नहीं है। बाबा नीम करोली का नाम आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के बीच काफी जाना-पहचाना है। यही वजह है कि फिल्म का विषय बड़े दर्शक वर्ग को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। नीम करोली बाबा पर इंटरनेट और यूट्यूब पर कई तरह की सामग्री उपलब्ध है, लेकिन उनके जीवन को बड़े पर्दे पर कहानी के रूप में देखना दर्शकों के लिए अलग अनुभव है। यही कनेक्शन फिल्म की चर्चा बढ़ाने में मदद कर रहा है।

भक्ति के साथ इमोशन का मेल

फिल्म में सिर्फ आध्यात्मिकता पर ध्यान नहीं दिया गया, बल्कि कहानी में भावनात्मक पहलू को भी जगह दी गई है। किसी भी फिल्म के साथ दर्शकों का जुड़ाव तब मजबूत होता है, जब कहानी उन्हें भावनात्मक स्तर पर प्रभावित करे। भारतीय दर्शकों के लिए भक्ति हमेशा से भावनाओं से जुड़ा विषय रही है। ऐसे में जब आध्यात्मिक कहानी के साथ मानवीय भावनाओं को जोड़ा जाता है, तो दर्शकों के लिए उससे जुड़ना आसान हो जाता है। ‘हनुमान अंश’ में यही संयोजन इसकी खासियतों में शामिल है।

स्टार पावर से ज्यादा कहानी पर भरोसा

फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसकी चर्चा किसी बड़े स्टार के नाम की वजह से नहीं, बल्कि इसके विषय की वजह से हो रही है। आज के दौर में दर्शक सिर्फ कलाकारों के नाम पर सिनेमाघर पहुंचें, यह जरूरी नहीं है। अच्छी कहानी और नया विषय भी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचा सकता है। ‘हनुमान अंश’ इसी बदलाव की ओर इशारा करती नजर आती है। सीमित बजट और बिना बड़े स्टार के भी अगर कहानी दर्शकों की रुचि जगाने में सफल हो, तो फिल्म अपनी अलग पहचान बना सकती है।

क्या ‘हनुमान अंश’ बदलेगी फिल्मों का फॉर्मूला?

‘हनुमान अंश’ की चर्चा यह सवाल जरूर खड़ा करती है कि क्या आने वाले समय में दर्शक बड़े बजट और स्टार पावर से ज्यादा मजबूत कहानी को प्राथमिकता देंगे? हाल के वर्षों में कम बजट और नए चेहरों वाली कुछ फिल्मों के प्रदर्शन ने इस बहस को और मजबूत किया है। अगर ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो यह उन निर्माताओं के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है जो बड़े सितारों और भारी बजट के बजाय कंटेंट पर भरोसा करना चाहते हैं।

संबंधित सामग्री

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।

'हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

'हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'हनुमान अंश' फिल्म देखकर इसकी विषय-वस्तु, प्रस्तुति और अभिनय की प्रशंसा की, और इसे आध्यात्मिकता और भक्ति का माध्यम बताया।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने का विचार कर रही है।

आखिर क्यों नीम करोली बाबा को माना जाता है हनुमान जी का साक्षात रूप? जानें इस मान्यता की कहानी

आखिर क्यों नीम करोली बाबा को माना जाता है हनुमान जी का साक्षात रूप? जानें इस मान्यता की कहानी

नीम करोली बाबा, जिन्हें उनके अनुयायी हनुमान जी का अवतार मानते हैं, कैंची धाम में उनकी आध्यात्मिक विरासत और भक्ति की जीवंत परंपरा आज भी जारी है।

‘हनुमान अंश’ पार्ट-2 में दिखेगा नैनीताल का कैंची धाम: 1960 के दशक की कहानी पर फोकस

‘हनुमान अंश’ पार्ट-2 में दिखेगा नैनीताल का कैंची धाम: 1960 के दशक की कहानी पर फोकस

फिल्म 'हनुमान अंश पार्ट-2' का फोकस नीम करौली बाबा के जीवन पर होगा, विशेषकर उनके कैंची धाम में बिताए वर्षों पर।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026