कंगना ने सोनाक्षी पर किया हमला

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेसिंग और व्यवहार की आलोचना करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने सोनाक्षी को ''पॉकेटमार'' से जोड़ा।

By : सोनिया रायकवार
कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने एक्ट्रेस के लुक की तुलना पॉकेटमार से करते हुए उनकी भाषा, पति और पहनावे पर सवाल खड़े किए हैं।

कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट री-शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘नाम नहीं लूंगा पर एक मोटी जिहादी कूद कूद कर नीट प्रोटेस्ट पर वीडियो बना रही थी। पर झारखंड प्रोटेस्ट के टाइम मुंह बंद है।’

पोस्ट को कंगना ने लाइक किया और फिर इसके साथ लिखा है

‘मेरे बारे में भी इस तरह की कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। यह वाली भी पूरी तरह झूठी है। मैं किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहती, लेकिन मैंने देखा है कि इन दिनों एक एक्ट्रेस ऐसे कपड़े पहनती है और ऐसे बात करती है जैसे कोई पॉकेटमार हो। वह हाफ पैंट, उल्टी कैप पहनती है और प्रदर्शनकारियों के गटरछाप व्यवहार का जोश के साथ समर्थन करते हुए जेबकतरे जैसी भाषा बोलती है।’

आगे कंगना ने लिखा, ‘मुझे हमेशा लगता है कि आप जिस तरह के कपड़े पहनते हैं, उसका सीधा असर आपकी सोच और व्यक्तित्व पर दिखाई देता है। मेरी प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका पुरुष साथी आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे अफसोस है। आप पहले बहुत सलीके से कपड़े पहनती थीं और बेहद शालीनता से बात करती थीं। आपको क्या हो गया? आपकी राय आपकी अपनी है, लेकिन अपने स्टाइल पर थोड़ा और ध्यान दें। अगर आपको मदद की जरूरत हो, तो मैं हमेशा आपके लिए मौजूद हूं।’

पोस्ट शेयर करने के बाद कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि कुछ साथी एक्ट्रेसेस हमेशा धर्म और राजनीति के मुद्दे पर न्यूट्रल रहती हैं, लेकिन इस्लामिस्ट से संबंध रखने और शादी के बाद एक दम लेफ्टिस्ट कंट्टरपंथी बन जाती हैं।

क्या सोनाक्षी के लिए लिखी कंगना ने पोस्ट

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया और बेबाक राय रखी। प्रोटेस्ट पर बात करने पर सोनाक्षी को जमकर सराहना मिली थी। उन्होंने प्रोटेस्ट पर कई वीडियो बनाईं, जिनमें ज्यादातर वो शॉर्ट्स और कैप पहनी हुई थीं।

 


 

संबंधित सामग्री

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

विजय मंदिर (बीजा मंडल) में पूजा को लेकर विवाद के बाद विधायक मुकेश टंडन ने माफी मांगी। उन्होंने गलती स्वीकार की और धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचाने की बात कही।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026