Khalnayak Returns Teaser Released

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

By : हेमा गुप्ता
Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज,  फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

Khalnayak Returns Teaser Out: बॉलीवुड के 'बाबा' यानी संजय दत्त एक बार फिर अपने सबसे आईकॉनिक किरदार 'बल्लू' के रूप में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' के 33 साल पूरे होने के बाद अब इसके सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' का ऑफिशियल ऐलान करते हुए फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा हो रही फैंस में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है।

संजय दत्त का लुक पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि, 'खलनायक रिटर्न्स' को भी आदित्य धर ने ही डायरेक्ट किया है।

खून से सना चेहरा और वही पुराना स्वैग

रिलीज हुए टीजर की शुरुआत आग की लपटों और चारों ओर बिछी लाशों से होती है। बीच में बेड़ियों से जकड़ा बल्लू का हाथ दिखाई देता है। संजय दत्त लंबे बाल, चेहरे पर कालिख और खून से सने हुए बेहद खूंखार लग रहे हैं। टीजर के अंत में जब एक घायल शख्स जान की भीख मांगता है, तो बल्लू अपना सिगार जलाते हुए भारी आवाज में कहता है— "बोला था ना? 10 अक्टूबर रात को 10 बजे, बल्लू जेल से फुर्र..." और फिर बैकग्राउंड में आईकॉनिक गाना 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' बजने लगता है।

क्या थी 1993 की 'खलनायक' की कहानी?

सुभाष घई के निर्देशन में बनी 'खलनायक' 1993 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसमें जैकी श्रॉफ (राम) और माधुरी दीक्षित (गंगा) पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे, जो अपराधी बल्लू को पकड़ने का जाल बुनते हैं। गंगा अंडरकवर एजेंट बनकर बल्लू के गिरोह में शामिल होती है, जिसके बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। फिल्म के गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

एक्शन और इमोशन का तड़का

'खलनायक रिटर्न्स' की घोषणा ने उन यादों को ताजा कर दिया है जब बल्लू का किरदार घर-घर में मशहूर हो गया था। टीजर में दिखाए गए भारी हिंसा और खून-खराबे को देखकर लग रहा है कि इस बार कहानी बदले और प्रतिशोध की नई ऊंचाइयों को छुएगी। अब देखना यह है कि क्या इस बार भी राम और गंगा (जैकी और माधुरी) इस सीक्वल का हिस्सा होंगे या नहीं।

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026