रश्मिका मंदाना घायल

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें छह हफ्ते का बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।

By : सोनिया रायकवार
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो अपनी आने वाली फिल्मों के लिए शूटिंग कर रहीं रश्मिका को सेट पर एक डांस सीक्वेंस के दौरान गंभीर चोट लग गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में उनके हिप टेंडन (कमर और जांघ को जोड़ने वाली नस) पूरी तरह अलग हो गए हैं. चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत काम रोककर कम से कम छह हफ्ते तक बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन (फिजिकल थेरेपी) की सख्त सलाह दी है. इस खबर के बाद से ही उनके फैंस बेहद चिंतित हैं.

डांस और एक्शन सीन के दौरान हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका को यह गंभीर चोट अपनी आने वाली फिल्मों 'रणबाली' और 'म्यसा' के भारी-भरकम एक्शन और मुश्किल डांस सीन्स की शूटिंग के दौरान लगी है. लगातार हो रही भारी फिजिकल एक्टिविटी की वजह से उनके शरीर पर काफी दबाव पड़ रहा था. डॉक्टरों का साफ कहना है कि अब काम पर दोबारा लौटने से पहले उन्हें अपनी रिकवरी के लिए खुद को पूरा समय देना होगा.

डॉक्टरों ने जताई हैरानी

मेडिकल एक्सपर्ट्स भी रश्मिका की इस चोट की गंभीरता को देखकर हैरान हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि हिप टेंडन का इस तरह पूरी तरह अलग हो जाना अमूमन किसी पेशेवर एथलीट के साथ ही देखने को मिलता है. इससे यह साफ पता चलता है कि अपनी फिल्मों के मुश्किल सीन्स को परफेक्ट बनाने के लिए रश्मिका सेट पर कितना ज्यादा शारीरिक तनाव झेल रही थीं.

चलेगा खास रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम

डॉक्टरों ने रश्मिका को एक बेहद स्पेशल रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरने की हिदायत दी है. इसका मकसद यह है कि शूटिंग पर वापस लौटने से पहले उनके टेंडन पूरी तरह और सही तरीके से जुड़ सकें. फिलहाल आने वाले कुछ हफ्तों तक उनका पूरा ध्यान सिर्फ आराम करने और डॉक्टरों की देखरेख में धीरे-धीरे रिकवर होने पर रहेगा सेट पर हुए इस हादसे और चोट को लेकर फिलहाल रश्मिका या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त यही उम्मीद कर रही है कि रश्मिका जल्द से जल्द ठीक होकर दोबारा सेट पर वापसी करेंगी.

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट

अगर रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी के बाद उन्होंने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'म्यसा' की शूटिंग दोबारा शुरू की थी. अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के सेट से रश्मिका ने खुद भी एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की थी.

वहीं इसी साल रिपब्लिक डे के मौके पर रश्मिका और उनके पति विजय देवरकोंडा की एक और बड़ी फिल्म 'रणबाली' का टाइटल और इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का धमाकेदार ऐलान किया गया था. डायरेक्टर राहुल सांकृतियन की इस फिल्म में विजय और रश्मिका लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026