संचिता उगले आत्महत्या का कारण

एक्ट्रेस संचिता उगले की व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

संचिता उगले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। उनकी व्हाट्सएप चैट से पता चला कि वे मानसिक तनाव में थीं और उन्हें अपने करियर को लेकर चिंता थी।

By : हेमा गुप्ता
एक्ट्रेस संचिता उगले की  व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

एक्ट्रेस संचिता उगले की व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

Sanchita Ugale Suicide Reason: TV एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। इस दौरान उनके पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। लेकिन अब उनकी व्हाट्सएप चैट सामने आई है। चैट को देखकर लगता है कि एक्ट्रेस मानसिक तनाव से गुजर रही थी। 

संचिता की व्हाट्सएप चैट आईं सामने 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता का इलाज चल रहा था।  एक्ट्रेस और साइकोलॉजिस्ट के बीच की चैट सामने आई हैं। चैट देखकर पता चलता है कि, एक्ट्रेस अपने फ्यूचर को लेकर काफी परेशान थी। वो पिछले एक महीनों एक साइकोलॉजिस्ट से इलाज करवा रही थीं।  

चैट में सामने आई है, इस चैट में उन्होंने करियर के दौरान आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया था।

ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन लेती थी एक्ट्रेस

बताया जा रहा है कि, उनकी व्हाट्सएप चैट में करियर के दौरान आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया था। उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि- 'वह काम करते समय अपने डायलॉग भूलने लगी हैं। उन्हें लग रहा था कि वह अब अपने प्रोफेशनल काम को उस तरह से नहीं कर पा रही हैं, जैसे पहले करती थीं।'

उन्होंने कहा कि- 

उन्होंने खुद को पूरी तरह खोई हुई बताया था। पिछले कई दिनों से इलाज के बाद भी उन पर कोई सुधार नहीं हो रहा था, जिससे वह काफी परेशान थीं। उन्हें साइकोलॉजिस्ट ने ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन शुरु करने की सलाह दी थी। उनसे कहा था कि- हिम्मत बनाए रखो।  

पिता ने लगाएं टॉर्चर के आरोप

संचिता के पिता मच्छिंद्र उगने ने बताया कि- 'उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। उस पर पैसे को लेकर दबाव बनाया गया, इसके बाद डिप्रेशन में थी।'

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए एक्ट्रेस के पिता ने बताया कि-  'वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी। ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे।'

उन्होंने आगे कहा कि- 

'बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।'

पिता ने दावा करते हुए कहा कि- 'कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।'

14 जून को संचिता ने किया सुसाइड

कुमकुम भाग्य सीरियल की फेम 22 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून रविवार को अपने घर में सीलिंग फैन में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनका शव फंदे में लटका मिला, जिस समय एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया उनके घर पर कोई नही था। 

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि- ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’

संबंधित सामग्री

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में IT कर्मचारी रवि दीक्षित ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने संपत्ति विवाद में अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026