शाह रुख की फिल्म 'किंग'

'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, सोशल मीडिया पर वायरल 

शाह रुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में उनका एक्शन से भरपूर लुक लीक हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी होंगी।

By : सोनिया रायकवार
'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, सोशल मीडिया पर वायरल 

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। वहीं शाह रुख की इस फिल्म से उनकी झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं और अब लीजिए हाल ही में फिल्म से शाह रुख का एक लुक सामने भी आ गया है।

'किंग' से लीक हुआ लुक

जी हां, फिल्म 'किंग' (King Movie) से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) फिर से पठान और जवान की तरह ही पर्दे पर धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में शाह रुख का ताबड़तोड़ एक्शन होगा, इसकी गवाही हाल ही में सामने आई एक तस्वीर दे रही है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर फिल्म किंग के सेट से लीक हुई है। इस तस्वीर में शाह रुख खान नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में शाहरुख का माचौ अवतार 

सामने आई तस्वीर एक एक्शन सीन के दौरान की है। जिसमें शाह रुख खान एक गोदाम या फैक्ट्री के सेट के बीचों-बीच खड़े नज़र आ रहे हैं। ब्लैक कपड़ों में शाह रुख के शर्ट के कुछ बटन खुले हुए हैं। बिखरे हुए बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और चेहरे, हाथों पर नकली खून और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

वहीं तस्वीर में दिख रहा है कि शाह रुख (King Viral Picture) ने एक हाथ में लोहे की रॉड पकड़ी हुई है, वहीं आसपास जमीन पर कई लोग पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। शाह रुख का ये जबरदस्त लुक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं तस्वीर से एक और बात साफ हो रही है कि फिल्म में एक्शन भरपूर होगा।

वहीं फिल्म में शाह रुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आएंगीं और फिल्म में दीपिका भी एक्शन करती हुई दिखाई दे सकती हैं। इससे पहले भी दोनों ने पठान में साथ काम किया था और फिल्म में दोनों ने खूब एक्शन किया था।

बता दे किंग में शाह रुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी नजर आएंगीं। सुहाना के किरदार के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन बाप-बेटी की जोड़ी को देखने के लिए भी दर्शक उत्साहित हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026