स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे हिट्स इंडिया

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

By : सोनिया रायकवार
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज के बाद से ही दुनियाभर में छाई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। टॉम हॉलैंड की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर  एक ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो अब तक कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई है। रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये ऐसा करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनकर एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई और दुनिया भर में 31 जुलाई को रिलीज़ हुई।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

फिल्म ने मंगलवार को 21.50 करोड़ का कारोबार किया। इस हॉलीवुड फिल्म की कुल इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 24.97% रही। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी (33%) नाइट शो में दर्ज की गई, इसके बाद शाम के शो में 28.89%, दोपहर के शो में 22.33% और सुबह के शो में 15.67% ऑक्यूपेंसी रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की और दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 49.35 करोड़ कमाए। हालांकि, इसे पहले वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और इसने शनिवार और रविवार को क्रमशः 70.25 करोड़ और 77.75 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ 6 दिनों में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 303.25 करोड़ कमा लिए हैं। इसी के साथ ये फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आगे निकल गई है।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के बारे में और जानकारी

स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर की भूमिका निभाई है। फिल्म पीटर पार्कर के इर्द-गिर्द घूमती है। डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के चलते दुनियाभर के लोगों के दिमाग से उसकी पहचान मिट गई है। यहां तक कि उसके अपने भी उसे अब नहीं पहचानते, ऐसे में पीटर पार्कर अपनी जिंदगी को फिर से बनाने की कोशिश करता है। हालांकि, जैसे ही वह आगे बढ़ने की कोशिश करता है, एक नया खतरा उसे फिर से एक्शन में आने के लिए मजबूर कर देता है।

संबंधित सामग्री

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

यश की नई फिल्म 'Toxic' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें बड़ी एडवांस बुकिंग और उत्कृष्ट ओपनिंग शामिल है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026