Allu Arjun 44th Birthday: अल्लू अर्जुन का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

allu-arjun-44th-birthday-today

Allu Arjun 44th Birthday: अल्लू अर्जुन का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

allu arjun 44th birthday अल्लू अर्जुन का जन्मदिन आज जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Allu Arjun 44th Birthday:साउथ इंडस्ट्री के जाने माने पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन का आज 44वां जन्मदिन है, अपने एक्शन और एक्टिंग के लिए जाने वाले एक्टर जिन्हें आजकल लोग पुष्पा के नाम से भी जानते हैं, वो साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। एक्टिंग के साथ अल्लू अर्जुन एक सिंगर और डांसर भी हैं। इन्हें “पुष्पा: द राइज” फिल्म के बाद से ‘पैन इंडिया स्टार’ कहा जाने लगा।

1985 में किया था डेब्यू

एक्टर ने साल 1985 में महज 3 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘विजेता’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। फिर ‘स्वाति मुथ्यम’ में भी नजर आए, और 20 साल की उम्र में 2003 में तेलुगु फिल्म गंगोत्री में लीड एक्टर के रुप में काम किया। लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फिल्म ‘आर्या’ से मिली। आर्या’ फिल्म को डॉरेक्ट करने वाले डायरेक्टर सुकुमार ने अल्लू अर्जुन को लेकर ‘पुष्पा’ फिल्म बनाई और यह उनके करियर की सबसे सफल रही है।

NASA में काम करना चाहते थे एक्टर

एक इंटरव्यू दौरान अल्लूअर्जुन ने कहा था कि, 'शुरू में उनका एक्टर बनने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने NASA में काम करने सहित कई करियर ऑप्शन के बारे में सोचा था, लेकिन बाद में उनका इंटरेस्ट खत्म हो गया।' उन्होंने यह भी कहा कि- 'फिल्मी परिवार में पैदा होने का असर होता है और अंत में इंसान फिल्मों की तरफ लौट आता है। बचपन में उन्होंने कई करियर ऑप्शन्स सोचे थे, जैसे पियानो टीचर, मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर, NASA में काम करना या एनिमेटर।'

‘पुष्पा: द राइज’ से बने ‘पैन इंडिया स्टार’

डायरेक्टर सुकुमार ने अल्लू अर्जुन को लेकर ‘आर्या 2’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ बनाई। ‘पुष्पा’ फिल्म के आते ही इसका फेमस “पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझी क्या, फायर है मैं” इसका क्रेज बच्चो से लेकर बूढ़ो तक देखने को मिला और इस फिल्म के बाद ही वो पैन इंडिया स्टार बन गए। आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2:’ अल्लू अर्जुन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म में उनकी लीड एक्ट्रेस नेशनल क्रश रश्मिका मंधाना थी साथ ही एक्टर की इस ने सबसे ज्यादा कमाई की। और लोगों को भी खूब पसंद आई।

अल्लू अर्जुन की फैमिली

एक्टर का परिवार काफी पहले से फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहा है, एक्टर के दादाजी अल्लू रामालिंगय्या 70-80 के दशक में तेलुगु इंडस्ट्री के फेमस एक्टर थे। और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगु इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर हैं। अल्लू अर्जुन समेंत ये तीन भाई है, जिसमें से बड़े भाई अल्लू वेंकटेश कभी साउथ इंडस्ट्री में एक्टर रहे और अब बिजनेसमैन हैं। वहीं छोटे भाई अल्लू सिरीष तेलुगु इंडस्ट्री के एक्टर हैं। पिता से मार्केट प्राइस के हिसाब से लेते हैं फीस एक इंटरव्यूं के दौरान अल्लू अर्जुन ने पिता के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि- 'वे अपने पिता से भी मार्केट प्राइस के हिसाब से फीस चार्ज करते हैं और वो कोई छूट नहीं देते… हम शुरू से ही साथ काम कर रहे हैं। उनके पिता प्रोड्यूसर हैं और वे एक्टर, इसलिए काम में किसी तरह का पक्षपात नहीं होता। उनके पिता भले ही बड़े प्रोड्यूसर हों, लेकिन जब वे उनके प्रोजेक्ट में काम करते हैं, तो पूरी फीस मार्केट रेट के अनुसार ही लेते हैं।'
नेहा शर्मा के प्यार में थे एक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक वक्त पर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस नेहा शर्मा के बीच काफी नजदीकियां थीं। दोनों शादी करना चाहते थे। तभी नेहा, राम चरण को डेट करने लगीं। इससे अल्लू अर्जुन का दिल टूट गया और उन्होंने नेहा से सारे रिश्ते तोड़ दिए। फिर साल 2011 में अल्लू ने स्नेहा रेड्डी से हैदराबाद में शादी की। और दोनों साउथ इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक माने जाते हैं। अल्लू को स्नेहा से पहली नजर में प्यार हुआ। दोनों ने लंबे वक्त तक डेट किया और 2010 में सगाई की थी। अब अल्लू और स्नेहा दो बच्चे है। इनकी एक बेटी अरहा और एक बेटा अयान है।  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!