एकता कपूर कलाकारों को देंगी नया मंच, लॉन्च करेंगी ‘हुनर’!

balaji-telefilms-launch-hunar-talent-management

एकता कपूर कलाकारों को देंगी नया मंच, लॉन्च करेंगी ‘हुनर’!

एकता कपूर कलाकारों को देंगी नया मंच लॉन्च करेंगी ‘हुनर’

Ekta Kapoors Launch Hunar: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को कई बड़े सितारे देने वाली मशहूर सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने एक नया ऐलान किया है। अब उनकी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स एक नए टैलेंट मैनेजमेंट वेंचर ‘हुनर’ लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसमें नए एक्टर्स-क्रिएटर्स को बेहतर मौके देगी।

कलाकारों के टैलेंट उबारने का प्लेटफॉर्म

इस नई कंपनी ‘हुनर’ का उद्देश्य कलाकारों के टैलेंट को निखारना और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कहानी कहने तथा परफॉर्मेंस के कल्चर को मजबूत करना है। यह प्लेटफॉर्म बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन के स्थापित कलाकारों के साथ-साथ नए क्रिएटर्स और एक्टर्स को भी सही दिशा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।

 

आर्टिस्टिक ग्रोथ पर भी फोकस

बताया गया है कि, ‘हुनर’ केवल टैलेंट को रिप्रेजेंट करने तक सीमित नहीं रहेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कलाकारों की आर्टिस्टिक ग्रोथ, सही गाइडेंस और क्रिएटिव माहौल पर भी काम किया जाएगा, ताकि वे अपने हुनर को और बेहतर तरीके से निखार सकें और यादगार कहानियों का अहम हिस्सा बन पाएं।

एकता कपूर ने बताया इसका विजन

नए वेंचर को लेकर एकता कपूर ने कहा कि, 'बालाजी टेलीफिल्म्स में हमेशा से यह विश्वास रहा है कि टैलेंट तभी चमकता है, जब उसे सही माहौल और प्रोत्साहन मिले। उनके मुताबिक, ‘हुनर’ के जरिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश है, जहां कलाकारों को सिर्फ मैनेज नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें समझा भी जाएगा।'

उन्होंने आगे कहा कि -

'कंपनी का मकसद कलाकारों को सोच-समझकर गाइडेंस देना, उनकी खूबियों के हिसाब से मौके तलाशने में मदद करना और उनके लंबे समय तक विकास में साथ देना है।'

मुंबई में होगी 'हुनर लॉन्च पार्टी'

इस नए वेंचर के लॉन्च को सेलिब्रेट करने के लिए फेयरमोंट मुंबई में एक एक्सक्लूसिव ‘हुनर लॉन्च पार्टी’ का आयोजन किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे, क्रिएटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और मीडिया से जुड़े लोग शामिल होंगे।

नए टैलेंट को मौका देने की परंपरा

बालाजी टेलीफिल्म्स लंबे समय से नए कलाकारों को मौका देने के लिए जाना जाता है। प्रोडक्शन हाउस ने इंडस्ट्री को कई सफल कलाकार और लोकप्रिय शो दिए हैं। ऐसे में ‘हुनर’ के जरिए कंपनी अपने इसी विजन को और आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

इस पहल के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स न केवल अपनी कहानी कहने की विरासत को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कलाकारों के लिए एक ऐसा मंच भी तैयार कर रहा है, जहां वे सीख सकें, आगे बढ़ सकें और अपनी अलग पहचान बना सकें।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!