‘धुरंधर 2’ की आफ्टर पार्टी में फिल्म के स्टारकास्ट ने की जमकर मस्ती, वीडियो हो रहें वायरल...

dhurandhar-2-after-party-and-box-office-day-1-collection

‘धुरंधर 2’ की आफ्टर पार्टी में फिल्म के स्टारकास्ट ने की जमकर मस्ती, वीडियो हो रहें वायरल...

‘धुरंधर 2’ की आफ्टर पार्टी में फिल्म के स्टारकास्ट ने की जमकर मस्ती वीडियो हो रहें वायरल

Dhurandhar 2 After Party: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब 97 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं फिल्म की सफलता को लेकर मुंबई में ग्रैंड आफ्टर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी कॉस्ट मौजूद रही।

बता दें कि, प्रीव्यू डे में 'धुरंधर 2' ने 47 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे मिलाकर फिल्म ने कुल 144 रुपए की कमाई की।

पार्टी में 'धुरंधर 2' की स्टारकॉस्ट रही मौजूद

इस पार्टी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, क्रिस्टल डिसूजा और सौम्या टंडन समेत फिल्म की पूरी स्टारकॉस्ट मौजूद रही। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर अपनी पत्नी यामी गौतम के साथ पार्टी में पहुंचे। इस दौरान की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

रणवीर, क्रिस्टल डिसूजा और सौम्या टंडन

पार्टी में रणवीर सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। रणवीर सिंह, क्रिस्टल डिसूजा और सौम्या टंडन ने जमकर डांस और मस्ती की। सौम्या टंडन ने फिल्म का अपना चर्चित ‘थप्पड़ वाला सीन’ पार्टी में दोहराया। इसे देखकर सब लोग हंस पड़े।

देशभर में शानदार कमाई

फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है।

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। फिल्म की रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिनमें ही फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

फिल्म की हुई थी एडवांस बुकिंग

‘Dhurandhar: The Revenge’ ने रिलीज से पहले शानदार शुरुआत करते हुए एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कमाई की है। फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। कुल 12,422 प्रीमियर शोज के लिए करीब 47.91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है। Dhurandhar 2 Film Release इनमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जहां से फिल्म ने 40.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की। इसके अलावा, तेलुगू वर्जन से 1.27 करोड़, तमिल से 80 लाख, कन्नड़ से 8.98 लाख और मलयालम वर्जन से 8.68 लाख रुपये की कमाई हुई। इस फिल्म की बुकिंग 7 मार्च से शुरु हो गई थी, जिस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

फिल्म की स्टारकॉस्ट

धुरंधर 2 फिल्म को आदित्य धर ने लिखा साथ ही फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूज भी किया है। इनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट की और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है।   Also Read - Dhurandhar 2 Film Release: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज, जानिए रिव्यू…

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!