Kesari 2 Box Office Collection: अक्षय की फिल्म ने जीता जनता का दिल, जाने क्या है खास...

kesari-2-box-office-collection

Kesari 2 Box Office Collection: अक्षय की फिल्म ने जीता जनता का दिल, जाने क्या है खास...

kesari 2 box office collection अक्षय की फिल्म ने जीता जनता का दिल जाने क्या है खास

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: अनुराग ने मांगी माफी, पोस्ट में लिखा अनुराग कश्यप मा****द…

Kesari 2 Box Office Collection: कमाई में इन फिल्मों को केसरी 2 ने पीछे छोड़ा..

1. द डिप्लोमैट - 4.03 करोड़ रुपये 2. बैडएस रवि कुमार - 3.52 करोड़ रुपये 3. देवा - 5.78 करोड़ रुपये 4. आजाद - 1.40 करोड़ रुपये 5. मेरे हसबैंड की बीवी - 1.50 करोड़ रुपये 6. गेम चेंजर - 6.75 करोड़ रुपये 7. फतेह - 2.61 करोड़ रुपये 8. क्रेजी - 80 लाख रुपये 9. सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव - 40 लाख रुपये 10. लवयापा - 75 लाख रुपये

कहानी की झलक...

फिल्म की कहानी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंग्रेजों के अधीन एक तेज-तर्रार वकील है। उसकी कानूनी समझ इतनी पैनी है कि वह किसी भी केस को अपनी मुट्ठी में कर लेता है। एक मुकदमे में वह कृपाल सिंह नामक व्यक्ति को जेल भेज देता है, जो आगे चलकर कहानी की दिशा बदलता है। कृपाल सिंह तो जेल चला जाता है, लेकिन उसका परिवार जलियांवाला बाग की घटना का शिकार हो जाता है, जहां सब मारे जाते हैं सिवाय उसके बेटे के। इस एक बच्चे की कहानी शंकरन नायर के दिल को छू जाती है और वह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़ा होने का फैसला लेता है। इसके बाद दिलरीत गिल भी उसका साथ देती है और फिर शुरू होती है एक जबरदस्त लड़ाई - इंसाफ बनाम सत्ता की। कहानी में मोड़ आता है जब आर माधवन द्वारा निभाया गया किरदार मेककेनली एंट्री करता है, जो न सिर्फ अड़ियल है जो किसी भी हाल में शंकरन नायर को धूल चटाना चाहता है, कोर्टरूम में एक तरफ क्राउन है, जिसके पास दौलत है, जिसने पूरे देश को गुलाम बना रखा है, दूसरी तरफ शंकरन नायर है जो हर हाल में अपने देश को इंसाफ दिलाना चाहता है। ये जानने के लिए फिल्म देखना जरूरी है।

Kesari 2 Box Office Collection: एक्टिंग ने दिखाया जलवा...

अक्षय कुमार ने शंकरन नायर की भूमिका को संजीदगी से निभाया है। इस फिल्म में उनका किरदार सबसे अहम है। मेककेनली के रूप में माधवन ने खलनायक की भूमिका निभाई है। दोनों की टक्कर फिल्म को मजबूती देती है। अनन्या पांडे का रोल छोटा जरूर है, लेकिन शानादार भूमिका निभाई है। वहीं जाट के बाद एक बार फिर रेजिना कैसेंड्रा नजर आई हैं और इस बार उन्होंने शंकरन नायर की पत्नी का रोल निभाया है। हर कलाकार ने अपने हिस्से का काम ईमानदारी से किया है।

‘केसरी चैप्टर 2’ का रिव्यू

जलियांवाला बाग के भयावह इतिहास से हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने उस समय देशवासियों को किस हद तक झकझोरा था, यही दिखाने की कोशिश करती है ‘केसरी चैप्टर 2’। फिल्म में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन जैसे सितारे नजर आते हैं। जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardeep Singh Puri (@hardeepspuri)

अक्षय का पोस्ट..

Kesari 2 Box Office Collection: यूनियन मिनिस्टर ने की फिल्म की तारीफ...

उन्होंने फिल्म के बारे में बताते हुए लिखा कि- स्वतंत्रता संग्राम में एक बड़ा मोड़ बने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों और अंग्रेज़ों की क्रूरता के अलावा एक और पहलू है, जिसे पूरी तरह अंधेरे में डाल दिया गया था। #KesariChapter2 फिल्म दर्शक को 106 वर्ष पूर्व हुए इस नरसंहार का मानो साक्षी बना देती है.....कोई भी दर्शक अपने आंसुओं के सैलाब को रोक नहीं पाएगा। दिल्ली में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों संग फिल्म को देखकर भावुक भी हुआ और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को मजबूती देती बैरिस्टर शंकरन नायर की कहानी देखकर गर्व भी हुआ। देश के साथ खड़े होने का उनका बुलंद जज्बा, आज़ादी की लड़ाई की यह प्रेरणा आज विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है। स्पेशल स्क्रीनिंग की एक झलक इस वीडियो में देखें!

Kesari 2 Box Office Collection: यूजर्स ने इस तरह दिए रिएक्शन...

एक यूजर कमेंट कर इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि- पिछले कुछ सालों से जिस प्रकार के सिनेमा बॉलीवुड वालों ने परोसा था, घिन आने लगी थी। पर #KesariChapter2 देखने के बाद लगा, कुछ ढंग का या यूँ कहें बहुत ढंग का चलचित्र बनाया गया है.....  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!