• महंगे होंगे iPhone 17? सामने आईं ये वजह, सितंबर में होने जा रही है लॉन्चिंग
  • अर्जुन तेंदुलकर या सानिया चंदोक, किसकी संपत्ति अधिक?
  • दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र में क्या-क्या होगा?
|

कृति सेनन 'कॉकटेल 2' में कन्फर्म

Cocktail 2: कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' में हुई एंट्री, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के साथ बनेगी तिकड़ी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को 'कॉकटेल 2' में अभिनय करते देखा जाएगा, जिसे होमी अदजानिया निर्देशित करेंगे। फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी होंगे।

cocktail 2 कृति सेनन की कॉकटेल 2 में हुई एंट्री रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के साथ बनेगी तिकड़ी

कृति सेनन ने 'कॉकटेल 2' में अभिनय के लिए हस्ताक्षर किए | PTI

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अब 'कॉकटेल 2' फिल्म में कन्फर्म हो गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए निर्देशक होमी अदजानिया ने इस बात का ऐलान किया है। 

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल आने वाला है। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में जहां दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की तिकड़ी देखने को मिली थी, वहीं अब ‘कॉकटेल 2’ में नए चेहरों के साथ एक ताज़ा तड़का लगने जा रहा है। इस बार फिल्म की कमान संभाली है निर्देशक होमी अदजानिया ने और सबसे बड़ी खबर ये है कि कृति सेनन इस बार फिल्म की लीड अभिनेत्री होंगी।

होमी अदजानिया ने किया कन्फर्म
हाल ही में निर्देशक होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति सेनन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने 'कॉकटेल 2' का हैशटैग यूज किया। इसके साथ ही उन्होंने वर्क इन प्रोग्रेस भी लिखकर इस बात का संकेत दिया कि फिल्म की तैयारियां अब जोरों पर हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, क्योंकि अभी तक फिल्म से जुड़ी कोई आधिकारिक कास्टिंग अनाउंसमेंट सामने नहीं आई थी। लेकिन अब कृति की फिल्म में एंट्री का ऐलान हो चुका है।

क्या होगी नई 'कॉकटेल' की कहानी?
इस बार फिल्म की कहानी को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में मॉडर्न रिश्तों और आधुनिक प्यार की एक नई परत को उजागर किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म में कृति सेनन के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में होंगे। ये जोड़ी पहले कभी साथ नहीं दिखी और ऐसे में इन तीनों की केमिस्ट्री दर्शकों के लिए एक नया अनुभव बन सकती है।

शूट से पहले ही रश्मिका ने भी बटोरी सुर्खियां
हाल ही में रश्मिका मंदाना ने भी निर्देशक होमी की एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अपनी एक मजेदार तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा 'वर्क इन प्रोग्रेस' और चेहरा छिपा रखा था। यह संकेत था कि वो भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं, हालांकि उन्होंने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

शाहिद और कृति की जोड़ी फिर साथ
कृति सेनन और शाहिद कपूर पहले ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में साथ नजर आ चुके हैं और अब इस नई फिल्म में एक बार फिर इनकी जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। पिछली फिल्म में इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को सराहा गया था, ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Related to this topic: