Lara Dutta Dubai Return: दुबई में बेटी के साथ फंसी लारा दत्ता वापस भारत लौटी...

lara-dutta-safely-returns-to-india-from-dubai

Lara Dutta Dubai Return: दुबई में बेटी के साथ फंसी लारा दत्ता वापस भारत लौटी...

lara dutta dubai return दुबई में बेटी के साथ फंसी लारा दत्ता वापस भारत लौटी

Lara Dutta Dubai Return: एक्ट्रेस लारा दत्ता पिछले कुछ दिनों से अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते वो दुबई में फंसी हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस अब भारत वापस लौट आई हैं। वहां से लौटने के बाद लारा दत्ता ने बताया कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी मैसेज भी हो सकता था।

लारा दत्ता ने बताया कैसे लौटी भारत

एक इंटरव्यू के दौरान लारा दत्ता ने बताया कि- 'उन्होंने और सायरा ने फुजैराह से फ्लाइइट लेने का फैसला किया. उन्हें बस एक ही हिदायत मिली थी कि बढ़ते तनाव के बीच वो घर के अंदर ही रहें। उनका घर जेबेल अली पोर्ट से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जहां लगातार बमबारी हो रही थी। इसलिए हमने एक रिस्क लेने का फैसला किया। क्योंकि मैं अपने पति और परिवार के साथ रहना चाहती थी।'

उन्होंने आगे बताया कि-

'हम गाड़ी से दो घंटे का सफर तय करके फुजैराह पहुंचे और ठीक एक दिन पहले ही फुजैरा एयरपोर्ट और तेल रिफाइनरी पर बमबारी हुई थी, ये बहुत डरावना था।

मैं अपने को-स्टार अक्षय कुमार से मजाक में कह रही थी कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं ‘एयरलिफ्ट 2’ का हिस्सा हूं।'

दुबई से वीडियो शेयर करने के पीछे की बताई वजह

लारा ने बताया कि 'सोशल मीडिया पर वीडियो एक पर्सनल वजह से शेयर किया था। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ अकेले एक जोखिम भरी यात्रा पर निकलने वाली थीं और उस समय स्थिति को लेकर काफी अनिश्चितता थी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके मन में यह भी ख्याल आया कि शायद यह वीडियो आखिरी मैसेज हो सकता है।'

3 साल से दुबई में थी लारा

पिछले 3 साल से लारा अपने पति और बेटी के साथ दुबई में रह रही थी। उन्होंने बताया कि- 'उनकी बेटी वहां एक फेमस टेनिस कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही है। उस समय उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में थे।'

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!