Madhubala Birth Anniversary: मधुबाला की आज 93वीं बर्थ एनिवर्सरी, आइए जाने उनकी ल...

madhubala-93-birth-anniversary-today

Madhubala Birth Anniversary: मधुबाला की आज 93वीं बर्थ एनिवर्सरी, आइए जाने उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से...

madhubala birth anniversary मधुबाला की आज 93वीं बर्थ एनिवर्सरी आइए जाने उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से

बचपन में हुआ पहली बार प्यार मधुबाला को जो पसंद आता था उसे वो गुलाब और लव लेटर देकर प्रपोज कर देती थीं। उनका पहला बचपन का प्यार उनके दोस्त लतीफ थे। दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने से पहले मधुबाला ने लतीफ को अपने प्यार की निशानी के तौर पर लाल गुलाब दिया था। जब मधुबाला मुंबई चली गईं, तो लतीफ गहरे डिप्रेशन में चले गए थे।

लतीफ ने मधुबाला के निधन के समय तक उस गुलाब को संभाल कर रखा। और अंत में उसे उनकी कब्र पर चढ़ा दिया। लतीफ आज भी हर साल मधुबाला की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी कब्र पर जाकर गुलाब चढ़ाते हैं।

दिलीप कुमार के प्यार में पड़ी थी एक्ट्रेस

‘तराना’ फिल्म में एक साथ काम करने के बाद मधुबाला और दिलीप कुमार दोनों को एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत हो गई। मधुबाला ने एक खत भेजा और उस खत के साथ एक लाल गुलाब भी था। मधुबाला का ये खत उर्दू में था, जिसमें लिखा था, “अगर आप मुझे चाहते हैं तो ये गुलाब कबूल फरमाइएं… वरना इसे वापस कर दीजिए.” मोहब्बत की आग दोनों तरफ बराबर लगी थी। बस फिर क्या था दिलीप साहब ने वो गुलाब संभाल कर रख लिया और दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा।

लेकिन एक दौर वो आया जब उनका दिल दगा कर बैठा और दिलीप कुमार की मोहब्बत में वो गिरफ्तार हो गईं। फिर एक शर्त से दोनों के बीच दूरी आ गई। दिलीप कुमार ने मधुबाला के सामने ये शर्त रख दी कि शादी के बाद उनको अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ने होंगे। शर्त की वजह से दोनों की मोहब्बत नाकाम रही और हमेशा के लिए रिश्ता खत्म हो गया

‘सौंदर्य की देवी’ कहते थे लोग

मधुबाला को पहली बार डायरेक्टर केदार शर्मा ने हीरोइन बनाया था। फिल्म ‘राजकमल’ में राज कपूर उनके हीरो थे। इस फिल्म के बाद से मधुबाला को ‘सौंदर्य की देवी’ कहा जाने लगा था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट्स दिए थे। मधुबाला ने बादल, महल, अमर, मिस्टर एंड मिसेज 55, गेटवे ऑफ इंडिया, हावड़ा ब्रिज जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

डर बैठ गया कि प्रेमनाथ छोड़ देंगे

फिल्म ‘बादल’ की शूटिंग के दौरान प्रेमनाथ के साथ मधुबाला के अफेयर के खूब चर्चे रहे। बताया जाता है कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार मधुबाला ने प्रेमनाथ को लेटर के साथ गुलाब का गुलदस्ता पकड़ा दिया। जिसमें लिखा था कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो ये गुलाब का गुलदस्ता कबूल करो, वरना लौटा दो। प्रेमनाथ ने मधुबाला का प्यार स्वीकार कर किया और दोनों धीरे-धीरे बहुत करीब आ गए। उनके प्यार के कुछ ही हफ्तों के बाद मधुबाला के दिल में यह डर बैठ गया कि प्रेमनाथ उन्हें छोड़ देंगे। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे प्रेमनाथ से दूरी बनानी शुरू कर दी।

1960 में की थी शादी

दिलीप कुमार से ब्रेकअप के बाद एक बार फिर मधुबाला अकेली पड़ गई थीं। तभी उनका हाथ किशोर कुमार ने थाम लिया। मधुबाला ने किशोर कुमार से 1960 में शादी कर ली थी। हालांकि, दोनों जिंदगी ज्यादा लंबे समय तक साथ नहीं बिता पाए थे। साल 1969 में 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया था। दावा किया जाता है कि मधुबाला के आखिरी समय में किशोर कुमार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!