O Romeo Film Review: बॉलीवु़ड के जाने–माने एक्टर शाहीद कपूर और एनिमल फिल्म की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जिसमें जंग, बदला, हिंसा, जूनून देखने को मिलेगा। फिल्म को देखकर कई लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। आइए जाने कैसी है फिल्म की कहानी और रिव्यू...
O Romeo Film Review: क्या है फिल्म की कहानी?
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा को ध्यान में रखकर दिया गया है। फिल्म में जंग, बदला, हिंसा, जूनून देखने को मिलेगा। इसमें शाहिद कपूर जो कि एक इंटेंस और खतरनाक किरदार में है। वहीं तृप्ति डिमरी एक मजबूत और इमोशनल किरदार में नजर आएंगी। इसमें नाना पाटेकर और शाहिद कपूर की झड़प देखने को मिलती है। फिर शाहिद और तृप्ति डिमरी के बीच प्यार, वॉर और जंग देखने को मिलती है। इसमें अविनाश तिवारी विलेन के रोल में हैं।
वहीं इस फिल्म में लीड रोल में तृप्ति डिमरी सपना के किरदार में नजर आ रहें हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, अरुणा ईरानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
Also Read-
Ram Charan Reveal Baby Names: राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम किए रिवील
O Romeo Film Review: फिल्म का रिव्यू
एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि-
'ORomeo का पहला भाग पूरा हो गया है। शानदार एक्शन, अच्छी गति और हमेशा की तरह डार्क ह्यूमर। अभी तक तो काफी मनोरंजक है। आपको भी पसंद आएगा, इसमें हास्य ही सब कुछ है।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि-
'ORomeo को लेकर ज़रा भी चर्चा नहीं थी और सारे प्रमोशन्स घटिया लग रहे थे।
लेकिन यार 🥵, ये तो कमाल की फिल्म है! एकदम रोलर कोस्टर राइड। शाहिद कपूर, आपको मेरा सलाम! '
तीसरे यूजर ने लिखा कि-
'शाहिद कपूर की #ओरोमियो की जितनी तारीफ की जाए कम है। 🔥 ओरोमियो रिव्यू: ब्लॉकबस्टर - रेटिंग: ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ 💫 4.5/5 शाहिद कपूर का अभिनय लाजवाब रहा है, बाकी कलाकारों का अभिनय भी उतना ही बेहतरीन है। यह फिल्म धूम मचा देगी और #शाहिदकपूर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।'