Ranveer-Rohit Receive threats Again: फिल्मेकर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को फिर मिली धमकी!

ranveer-rohit-receive-threats-again-from-the-lawrence-gang

Ranveer-Rohit Receive threats Again: फिल्मेकर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को फिर मिली धमकी!

ranveer-rohit receive threats again फिल्मेकर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को फिर मिली धमकी

Ranveer- Rohit Receive threats Again: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को एक बार फिर लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी दी गई है। इस बार धमकी देने वाले का नाम गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया जा रहा है, जो कि लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। इसके पहले भी रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग की गई थी फिर उसके बाद एक पोस्ट वायरल हुआ था , जिसमें एक शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताते हुए फायरिंग की घटना का जिम्मा लिया था। इसके बाद 10 फरवरी को रणवीर सिंह को भी धमकी मिली थी।

पुलिस से की शिकायत तो दी दूसरी धमकी

जानकारी के अनुसार, इस बार रणवीर सिंह का नाम लेते हुए धमकी दी, कहा गया की उन्होंने ही रोहित शेट्टी को FIR दर्ज करने की सलाह दी थी। चेतावनी देते हुए कहा कि- 'अब हम तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।'

आगे कहा कि-

'तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है सब पता है। 1-1 मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे, वरना संभल जाओ।'

इसकेअलावा पुर्तगाल में भारतीय लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के मामले में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का भी दावा किया है।

पुलिस कर रही जांच

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर की ओर से कथित तौर पर जारी किया गया ऑडियो मैसेज को लेकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है। यह ऑडियो वास्ताव में किसी गैंग का है भी या नहीं?

रणवीर सिंह को आया था धमकी भरा वॉइस नोट

10 फरवरी मंगलवार के दिन रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिर व्हॉट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजा गया और उसमें कहा गया कि- ‘अगर करोड़ों रुपए नहीं दिए जाते तो एक्टर को जान का खतरा होगा।’ शिकायत मिलने बाद से ही रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित घर में सिक्योरिटी व्यवस्था बढ़ा दी गई।

Rnveer singh

धमकी मिलने के बाद से ही सिक्योरिटी बढ़ाने के साथ – साथ वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश शुरु कर दी गई है। शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।

31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर हुआ था हमला

बई के जुहू इलाके में 31 जनवरी को देर रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी, जिसके तहत मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने 1 फरवरी को इस मामले में 4 आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

फायरिंग मामले में 4 आरोपी को किया था गिरफ्तार

4 आरोपियों के नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।

इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच में मिली थी जानकारी

जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लॉरेंस गैंग ने किया है हमला!

एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली है। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।

क्या लिखा है पोस्ट में?

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि- “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। ”

“अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!