Dhurandhar 2 Film Release: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज, जानिए रिव्यू...

ranveer-singh-dhurandhar-the-revenge-movie-review

Dhurandhar 2 Film Release: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज, जानिए रिव्यू...

dhurandhar 2 film release ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज जानिए रिव्यू

Dhurandhar 2 Film Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। एडवांस बुकिंग के साथ उतरी एक्शन सीक्वल फिल्म ने तबाड़ तोड़ कमाई की है। आदित्यधर के डारेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रांगी के अतीत से शुरू होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है। जेल से बाहर आने के बाद उसे देश के लिए काम करने का एक बड़ा मौका मिलता है। इसी मिशन के तहत वह पाकिस्तान में हमजा अली मजारी के रूप में अंडरकवर ऑपरेशन पर जाता है।

पहले पार्ट के बाद कहानी अब ल्यारी की सत्ता और गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती है। रहमान डकैत की मौत के बाद खाली हुई गद्दी पर कब्जा करने की जंग, दुश्मनों का सफाया और अपने असली मिशन तक पहुंचने की कोशिश ही फिल्म का मुख्य आधार बनती है।

फिल्म में नोटबंदी, राजनीति की भी झलक

इस बार कहानी में नोटबंदी और चर्चित अपराधियों जैसे अतीक अहमद से जुड़े संदर्भों के साथ देश-विदेश की राजनीतिक कड़ियों को भी जोड़ा गया है, जिससे फिल्म में इंट्रेस्ट पैदा होता है। फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस “बड़े साहब” के किरदार को लेकर है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है। हालांकि, इस रहस्य को जिस तरह से बनाया गया है, वह अंत में उतना प्रभावशाली साबित नहीं हो पाता।

फिल्म का पहला भाग थोड़ा धीमा और खिंचा हुआ महसूस होता है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी रफ्तार पकड़ती है और क्लाइमैक्स तक आते-आते दर्शकों पर असर छोड़ती है।

फिल्म की हुई थी एडवांस बुकिंग

'Dhurandhar: The Revenge' ने रिलीज से पहले शानदार शुरुआत करते हुए एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कमाई की है। फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। कुल 12,422 प्रीमियर शोज के लिए करीब 47.91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है।

इनमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जहां से फिल्म ने 40.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की। इसके अलावा, तेलुगू वर्जन से 1.27 करोड़, तमिल से 80 लाख, कन्नड़ से 8.98 लाख और मलयालम वर्जन से 8.68 लाख रुपये की कमाई हुई। इस फिल्म की बुकिंग 7 मार्च से शुरु हो गई थी, जिस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

फिल्म की स्टारकॉस्ट

धुरंधर 2 फिल्म को आदित्य धर ने लिखा साथ ही फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूज भी किया है। इनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट की और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है।

फिल्म का रिव्यू

एक यूजर ने लिखा कि-

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि- 'आदित्य धर सर, आपने धुरंधर 2 के लिए भारत के लोगो की आंख खोल दी है जो पाकिस्तान को अपना बाप मानते हैं वे पाकिस्तान को बुरी तरह एक्सपोज कर दिया है धुरंधर फिल्म ने पाकिस्तान के आतंक को एक्सपोज किया है इस फिल्म ने दुनिया की सबसे अच्छी फिल्म बनाई है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि-

'#धुरंधर2 की शुरुआत धीमी है, लेकिन दूसरा भाग बेहद दिलचस्प है। क्लाइमेक्स में आए ट्विस्ट ज़बरदस्त असर डालते हैं, और किरदार लगभग असल ज़िंदगी से लिए गए लगते हैं, खासकर नवाज शरीफ का किरदार, बिल्कुल भी अभिनय जैसा नहीं लगता।'

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!