भारतीय शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा

20 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 77,400 पर पहुंचा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार यानी 20 अगस्त को कारोबार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछलकर 77,400 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 100 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 24,200 के आसपास कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में IT और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का रुझान सबसे ज्यादा नजर आ रहा है।

बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले यानी 19 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। ऐसे में आज की शुरुआती बढ़त ने निवेशकों के बीच एक बार फिर सकारात्मक माहौल बनाया है।

IT और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

गुरुवार के कारोबार में IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर खास फोकस है। इन शेयरों में खरीदारी बढ़ने से प्रमुख इंडेक्स को सपोर्ट मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी के साथ बाजार की चौड़ाई भी शुरुआती कारोबार में मजबूत दिखाई दे रही है।निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि शुरुआती बढ़त कारोबार के दौरान कायम रहती है या नहीं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

भारतीय बाजार के अलावा एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी कारोबार मिला-जुला रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6,853 के स्तर पर 382 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। जापान के निक्केई में 656 अंक की तेजी रही और यह 65,982 के स्तर पर पहुंचा।वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी 216 अंक बढ़कर 25,711 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार में भी हल्की बढ़त

19 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 120 अंक चढ़ा, जबकि नैस्डैक में 41 अंक और S&P 500 में 16 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।अमेरिकी बाजार की यह मजबूती भी घरेलू बाजार के सेंटीमेंट को सपोर्ट करने वाले फैक्टर्स में शामिल रही।

घरेलू निवेशकों की खरीदारी जारी

घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी का सिलसिला भी बाजार के लिए अहम है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 12,011 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा 42,078 करोड़ रुपये रहा है।दूसरी ओर, FII/FPI की ओर से पिछले 7 दिनों में 33 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी दर्ज की गई है।

एक दिन पहले गिरावट के बाद बाजार में पलटाव

बुधवार, 19 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 326 अंक टूटकर 76,910 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 77 अंक गिरकर 24,078 पर आ गया था।अब गुरुवार के कारोबार में बाजार ने शुरुआती तेजी के साथ वापसी की है। आगे निवेशकों की नजर IT और बैंकिंग शेयरों की चाल के साथ-साथ सेंसेक्स और निफ्टी के प्रमुख स्तरों पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026