PM Modi in Gujarat: PM ने किया लोकोमोटिव संयंत्र का उद्घाटन किया, CM पटेल ने की ...

pm-modi-in-gujarat

PM Modi in Gujarat: PM ने किया लोकोमोटिव संयंत्र का उद्घाटन किया, CM पटेल ने की विकास कार्यों की सराहना

pm modi in gujarat pm ने किया लोकोमोटिव संयंत्र का उद्घाटन किया cm पटेल ने की विकास कार्यों की सराहना

गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर PM प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई तक गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दाहोद में उद्घाटन के बाद उन्होंने वडोदरा में एक भव्य रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए जमा हुए। पीएम मोदी ने रोड शो को “अत्यंत आनंददायक” बताया और वडोदरा के लोगों का उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें हमेशा प्रेरित करता है।

PM Modi in Gujarat: CM पटेल ने की सराहना

इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी पीएम मोदी के दौरे और रेलवे के विकास कार्यों की सराहना की। सीएम पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का भी शुभारंभ किया। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि उन्हें ट्रेन में ऐसा लग रहा है जैसे वे हवाई जहाज में बैठे हों। सीएम पटेल ने इस प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का कायाकल्प हुआ है, जिसके कारण रेल यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक हो गई है।

लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र महत्वपूर्ण कदम

दाहोद में शुरू हुआ लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह संयंत्र न केवल आधुनिक तकनीक से लैस है, बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस संयंत्र से बने इंजनों के जरिए रेलवे की माल ढुलाई क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। साथ ही, यह संयंत्र मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा।

PM Modi in Gujarat: रेल सेवाओं में सुधार

पीएम मोदी के इस दौरे से गुजरात में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े बदलाव देखे हैं, जैसे वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, स्टेशनों का आधुनिकीकरण और रेल सेवाओं में सुधार। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने नई तकनीकों को अपनाया है, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। गुजरात के लोग पीएम मोदी के इस दौरे और रेलवे के विकास कार्यों से उत्साहित हैं।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!