CM Sukhu on Delhi Police: नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सवाल उठाए। सीएम सुक्खू ने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पहले हिमाचल भवन में नियुक्त आवासीय आयुक्त को सूचित करना चाहिए था।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई गलत - CM
दिल्ली दौरे से लौटकर सीएम सुक्खू ने सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अनुचित ठहराया। सीएम ने कहा कि हिमाचल सदन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुकिंग की गई थी। आमतौर पर कमरे बुक होते हैं और उसका भुगतान भी होता है, इसमें कोई नई बात नहीं थी।
उदय भानु की गिरफ्तारी पर बोले CM
मुख्यमंत्री ने AI इंपेक्ट समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी गलत है और सामान्य तौर पर समझाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो ठीक नहीं है।
CM Sukhu on Delhi Police: RDG पर BJP को घेरा
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने के मुद्दे पर फिर भाजपा को घेरा है। पूर्व जयराम सरकार को सबसे ज्यादा RDG धनराशि मिली। इसके बावजूद सरकार ने ऋण का बोझ घटाने के बजाय राज्य पर ऋण और देनदारियों का बोझ लाद दिया। RDG को न तो स्वीकार किया गया है और न ही नकारा गया, बल्कि 16वें वितायोग की रिपोर्ट में इसे नोटिड लिखा गया है। ऐसे में केंद्र सरकार प्रदेश की परिस्थिति को देखते हुए RDG दे सकती है।