हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से बनेगा कैंसर अस्पताल, हिमाचल CM सुक्खू ने कीं बड़ी घोषणाएं

himachal-news-cancer-hospital-to-come-up-in-hamirpur-announces-cm-sukhwinder-singh-sukhu

हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से बनेगा कैंसर अस्पताल, हिमाचल CM सुक्खू ने कीं बड़ी घोषणाएं

हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से बनेगा कैंसर अस्पताल हिमाचल cm सुक्खू ने कीं बड़ी घोषणाएं

Himachal news: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई बड़ी विकासात्मक घोषणाएं कीं। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल पर्यटन से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर रही है।

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षा सुधार पर जोर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुक्खू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के 140 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित बनाया जा रहा है, तथा अगले दो महीनों में इन स्कूलों में सभी आवश्यक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी और विद्यार्थियों के लिए अलग ड्रेस कोड भी तय किया जाएगा।

[caption id="attachment_135738" align="alignnone" width="1200"]Himachal CM Sukhu Himachal CM Sukhu[/caption]

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी घोषित किया कि शिक्षा विभाग में जल्द ही 400 लेक्चरर और 400 असिस्टेंट लेक्चरर के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा साइंस कॉलेज हमीरपुर के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की गई है।

हमीरपुर में 300 करोड़ से बनेगा कैंसर अस्पताल

सीएम सुक्खू ने बताया कि हमीरपुर में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यहां सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। साथ ही साथ 100 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि नादौन कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के साथ एमसीए और एमबीए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। उनके अनुसार सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज को पांच लाख रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी।

[caption id="attachment_140713" align="alignnone" width="1200"]हमीरपुर में बनाया जायेगा कैंसर हॉस्पिटल हमीरपुर में बनाया जायेगा कैंसर हॉस्पिटल[/caption]

नादौन को बनाया जाएगा स्पोर्ट्स टूरिज्म हब

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नादौन उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है और आने वाले समय में इसे स्पोर्ट्स टूरिज्म का केंद्र बनाया जाएगा। खरीड़ी में 160 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर बनाया जा रहा है, जिसे जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा ब्यास नदी पर 300 करोड़ रुपये की लागत से रिवर फ्रंट, 80 करोड़ रुपये की लागत से रिवर राफ्टिंग सेंटर और 100 करोड़ रुपये से वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। वहीं हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से नया बस अड्डा भी बनाया जा रहा है।

युवाओं के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने फिर कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए पूरे प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और सरकार देश की पहली न्यूट्रीशन पॉलिसी भी लाने की तैयारी कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नादौन कॉलेज में 17.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुद्देश्यीय हॉल का शिलान्यास भी किया।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!