India Weather Update: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में लैंडस्लाइड हुई। भरमौर विधानसभा में होली-खड़ामुख मार्ग पर सिंयुर पुल का निर्माण चल रहा था। लेकिन लैंडस्लाइड के कारण मंगलवार सुबह यह पुल टूट गया। इसके बाद कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
[caption id="attachment_145578" align="alignnone" width="1305"]

चंबा जिले के भरमौर में लैंडस्लाइड[/caption]
उत्तराखंड में बर्फबारी
रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार 3 दिन बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के 8 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। IMD ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का खतरा है।
[caption id="attachment_145579" align="alignnone" width="1331"]

उत्तराखंड में बर्फबारी[/caption]
20 से ज्यादा राज्यों में बारिश
देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। क्योंकि आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। बैक-टु-बैक 2 सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव है। मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव होने से अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका रहेगी। आज प्रदेश के 34 जिलों में अलर्ट है।
India Weather Update: ओलावृष्टि का अलर्ट
इधर, उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते 72 घंटों में 43 जिलों में बारिश और 10 शहरों में ओले गिरे। राजस्थान के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 50 mm तक बारिश हो सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा।