राजनीति में एक नया मोड़! TMC का होगा कांग्रेस में विलय! ममता बनर्जी तैयार... राज्यसभा भेजे जाने के साथ बड़ी शर्त भी रखी!

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
राजनीति में एक नया मोड़! TMC का होगा कांग्रेस में विलय! ममता बनर्जी तैयार... राज्यसभा भेजे जाने के साथ बड़ी शर्त भी रखी!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी को लेकर रोज-रोज नई खबरें आ रही हैं. ताजा खबर यह है कि ममता बनर्जी की टीएमसी कांग्रेस में विलय के लिए तैयार हो गयी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बार अपने बुरे दौर गुजर रही टीएमसी के सामने अब अस्तित्व का संकट है. इसलिए उसने कांग्रेस में विलय को सबसे बेहतर विकल्प समझा है. वैसे भी इस समय पार्टी में फूट पड़ चुकी है. पार्टी के अधिकांश सांसदों और विधायकों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में जब पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होने आईं और उनकी कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक में पार्टी के विलय का प्रस्ताव मिला तो इसके लिए वह तैयार हो गयीं. यानी कांग्रेस से अलग होकर अलग पार्टी बनाने ममता बनर्जी की फिर कांग्रेस में वापसी हो रही है. साथ ही एक खबर यह भी है कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी के सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं.

जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार, ममता बनर्जी अब कांग्रेस के रास्ते राज्यसभा जाना चाह रही हैं. यही शर्त उन्होंने अभिषक बनर्जी के माध्यम से राहुल गांधी तक पहुंचाई है. उससे भी बड़ी खबर यह है कि ममता बनर्जी राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद भी चाह रही हैं. बता दें कि इस समय राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज नेता नेता प्रतिपक्ष हैं. हो सकता है कि ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजने की शर्त पर कांग्रेस को ऐतराज न हो, लेकिन नेता प्रतिपक्ष की शर्त को मानना आसान नहीं होगा.  हालांकि कांग्रेस की ओर से इस तरह की शर्तों पर खुल कर कुछ भी नहीं कहा गया है.

एक महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि सोनिया गांधी की ओर से ममता बनर्जी को यह प्रस्ताव मिला है कि टीएमसी के विलय के बाद उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा. और उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: TMC में लगी इ्स्तीफों की झड़ी! एक और राज्यसभा सीट हाथ से गयी! मेयर, सांसद और विधायक छोड़ रहे साथ!

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC विवाद, खनन संशोधन बिल और SIR को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस 

JPSC-JSSC विवाद, खनन संशोधन बिल और SIR को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस 

छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा छात्रों की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं.

धनबाद: आज छाताबाद भू-धंसान स्थल जायेंगे के राजू ,केशव महतो और इरफान अंसारी, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

धनबाद: आज छाताबाद भू-धंसान स्थल जायेंगे के राजू ,केशव महतो और इरफान अंसारी, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

मंत्री ने जिला प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों को उचित सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध  करवाने का निर्देश दिया है.

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने झंडोत्तोलन किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।<br/><br/>

SIR की वर्तमान प्रकिया को मिला एक महीने का अवधि विस्तार, कांग्रेस ने चुनाव आयोग का जताया आभार

SIR की वर्तमान प्रकिया को मिला एक महीने का अवधि विस्तार, कांग्रेस ने चुनाव आयोग का जताया आभार

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वर्तमान प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग द्वारा एक महीने का अतिरिक्त समय दिए जाने पर कांग्रेस ने आभार जताया है.