मप्र में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP की झोली में! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
मप्र में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP की झोली में! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की उम्मीदें चकनाचूर हो गयी है. कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से अब बीजेपी की झोली में निर्विरोध राज्य की तीनों सीटें आने वाली हैं. दरअसल, एक महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के कारण मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया है. भाजपा ने नामांकन पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एक लंबित न्यायालयीन मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था. जो जांच के बाद सही पाया गया. जिसके बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया. 

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास दो ही सीटें जीतना का संख्या बल था, फिर भी बीजेपी ने अपने कैंडिडेट उतारे थे. बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट चुनाव मैदान में हैं, अब इनका निर्विरोध चुनाव जीतना तय हो गया है.

मीनाक्षी नटराजन से कौन-सी हुई चूक?

भाजपा कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन पर आरोप लगाया कि उन्होंने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक प्रकरण का उल्लेख अपने नामांकन पत्र में नहीं किया है. इसी आधार पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया. वहीं, कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश बताते हुए विरोध जताया और विधानसभा परिसर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की जीत देखकर बीजेपी घबरा गयी और उसका असली बेनकाब हो गया. इसीलिए उसने साम, दाम, दंड, भेद का सहारा लेकर एक गांधीवादी महिला नेत्री का नामांकन निरस्त करवा दिया.

यह भी पढ़ें: होर्मुज के भरोसे अब नहीं रहेगा भारत, ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2,000 किमी लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC विवाद, खनन संशोधन बिल और SIR को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस 

JPSC-JSSC विवाद, खनन संशोधन बिल और SIR को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस 

छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा छात्रों की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं.

धनबाद: आज छाताबाद भू-धंसान स्थल जायेंगे के राजू ,केशव महतो और इरफान अंसारी, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

धनबाद: आज छाताबाद भू-धंसान स्थल जायेंगे के राजू ,केशव महतो और इरफान अंसारी, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

मंत्री ने जिला प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों को उचित सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध  करवाने का निर्देश दिया है.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि: रांची में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि: रांची में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई देश के आजात शत्रु माने जाते हैं.

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने झंडोत्तोलन किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।<br/><br/>