Breaking News
  • AAP को झटका, गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर का पार्टी से इस्तीफा
  • अभी तक नहीं किया ये काम? 30 नवंबर के बाद रुक जाएगी आपकी पेंशन
  • बहराइच में तेंदुए के दो हमले: महिला की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
  • द‍िल दहला देने वाला सड़क हादसे में सरकारी टीचर की मौत
  • लड़कियों संग छेड़छाड़ के खिलाफ ऐश्वर्या ने उठाई आवाज, बोलीं- ड्रेस-लिपस्टिक को दोष मत दो

ड्रोन हमला पर विवाद

पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले का दावा, मोदी ने शांति की अपील की

रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला किया। यूक्रेन ने इसे नकारा। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनयिक प्रयासों पर जोर दिया और शांति की अपील की।

पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले का दावा मोदी ने शांति की अपील की

व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी | ANI

रूस के विदेश मंत्री ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के आवास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। रूस ने शांति वार्ता में अपनी स्थिति की समीक्षा करने की धमकी दी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस रूस का झूठ करार दिया। इस घटनाक्रम पर पीएम मोदी ने चिंता जाहिर की है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर चिंता जाहिर की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता राजनयिक प्रयास ही हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे राजनयिक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।

पीएम मोदी ने की शांति की अपील
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'रूसी महासंघ के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों से हम बहुत चिंतित हैं। चल रही राजनियक कोशिशें दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि ऐसे किसी भी ऐसे काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।'

रूस का दावा- पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन्स से किया गया हमला
गौरतलब है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव ने दावा किया है कि यूक्रेन ने बीती रात रूस के राष्ट्रपति के आवास पर 91 लंबी दूरी के अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) से हमला किया। राष्ट्रपति पुतिन का यह आवास उत्तर पश्चिमी नोवोग्रोड क्षेत्र में स्थित है। लावारोव ने दावा किया कि रूस के एयर डिफेंस ने सभी 91 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। हालांकि यूक्रेन ने इन आरोपों का खंडन किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि रूस इस तरह के आरोप लगाकर शांति वार्ता को पटरी से उतारना चाहता है।