Breaking News
  • AAP को झटका, गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर का पार्टी से इस्तीफा
  • अभी तक नहीं किया ये काम? 30 नवंबर के बाद रुक जाएगी आपकी पेंशन
  • बहराइच में तेंदुए के दो हमले: महिला की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
  • द‍िल दहला देने वाला सड़क हादसे में सरकारी टीचर की मौत
  • लड़कियों संग छेड़छाड़ के खिलाफ ऐश्वर्या ने उठाई आवाज, बोलीं- ड्रेस-लिपस्टिक को दोष मत दो

कई विकास कार्यों का लोकार्पण।

क्लिक से पहुंची राहत: 6 जिलों के 3 लाख से ज्यादा किसानों को मिला मुआवजा

मध्यप्रदेश के 6 जिलों के 3 लाख से अधिक किसानों को सिंगल क्लिक से 238 करोड़ रुपये की राहत राशि ट्रांसफर। कई विकास कार्यों का लोकार्पण।

क्लिक से पहुंची राहत 6 जिलों के 3 लाख से ज्यादा किसानों को मिला मुआवजा

श्योपुर में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए राहत राशि ट्रांसफर की। तेज धूप के बीच पुलिस थाने के पास बने विशाल मैदान में हजारों लोग मौजूद थे, जब एक बटन दबते ही 3,05,410 किसानों को मुआवजा राशि 238 करोड़ 78 लाख रुपये सीधे उनके खातों में भेजी गई। यह राशि अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मौजेक कीट से प्रभावित फसलों के नुकसान की भरपाई के रूप में दी गई है। इसके दायरे में श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा जिले शामिल रहे।
श्योपुर के किसानों को सबसे ज्यादा राहत
श्योपुर जिले के 1,03,078 किसानों को धान फसल नुकसान की भरपाई के रूप में 100 करोड़ 83 लाख रुपये दिए गए। जिले के 428 ग्रामों के किसानों ने इस साल बारिश और बाढ़ की तीव्र मार झेली थी।
किस जिले को कितनी सहायता मिली?
लाभार्थी: 95,989 
फसल: सोयाबीन 
राशि: 71 करोड़ 52 लाख
विकास कार्यों की सौगात भी मिली
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने आदिवासी बालक आश्रम, सेसईपुरा जिसकी लागत 2 करोड़ 75 लाख रुपये है का लोकार्पण किया। वही नर्सिंग कॉलेज भवन, श्योपुर, 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय, बागवानी एवं खाद प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केंद्र और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ग्राम लहरौनी, ग्राम बलावनी, ग्राम डाबीपुरा का शिलान्यास किया।