पेड़ काटकर जबरन कब्जा

जंगल के 5 एकड़ जमीन पर पेड़ काटकर जबरन कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दिया आवेदन 

बुढ़मू थाना क्षेत्र के मक्का गांव में स्थित जंगल के 5 एकड़ जमीन पर पेड़ काटकर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मक्का के ग्रामीणों ने वन विभाग को आवेदन दिया है.

By Ark Sahuliyar
जंगल के 5 एकड़ जमीन पर पेड़ काटकर जबरन कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दिया आवेदन 

न्यूज11 भारत 
बुढ़मू/डेस्क:
बुढ़मू थाना क्षेत्र के मक्का गांव में स्थित जंगल के 5 एकड़ जमीन पर पेड़ काटकर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मक्का के ग्रामीणों ने वन विभाग को आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन के अनुसार मक्का जंगल में कनाडिह निवासी नारायण गंझू, देवनाथ गंझू, मुंशी गंझू और तुलसी गंझू सभी के पिता स्व0 छटकु गंझू ने जंगल किनारे स्थित जंगल की 5 एकड़ जमीन में लगा हुआ पेड़ को काटकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है. इस संबंध में वनपाल ललित जी ने बताया कि मामले की जानकारी है और अवैध रूप से कब्जा करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी न्यायिक हिरासत में होंगे. आवेदन देने वालों में मुखिया देवलाल मुण्डा, ग्राम प्रधान दसई पाहन, महेश गंझू, कुलदीप गंझू, रोहित गंझू, मनीचरण गंझू, पिन्टु गंझू, मुक्ति देवी, रूनिया देवी, मुन्नी देवी, शिकारी गंझू, जितनी देवी सहित अन्य शामिल है.