रथ यात्रा

पलामू: भगवान जगन्नाथ को लगाया गया छप्पन भोग, दर्शन के लिए खुले कपाट, कल रथ यात्रा 

चैनपुर राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का विशेष पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कल गुरुवार को निकलेगी भव्य रथ यात्रा.

By News11 Bharat
पलामू: भगवान जगन्नाथ को लगाया गया छप्पन भोग, दर्शन के लिए खुले कपाट, कल रथ यात्रा 

न्यूज़11 भारत 

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के ऐतिहासिक चैनपुर राजगढ़ में आज बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का विशेष पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. 176 वर्षों से चली आ रही परंपरा के निर्वहन के तहत स्नान पूर्णिमा के बाद 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अनवसर काल में थे. इसके बाद आज बुधवार को भगवान बाहर आये और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कपाट खोले गए. 

विधि-विधान से हुआ विशेष पूजन

कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ. इस दौरान आराध्य देवों को विधि-विधान के साथ 'छप्पन भोग' अर्पित किया गया. वहीँ महाआरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

राजपरिवार और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

इस धार्मिक अनुष्ठान में राजपरिवार के सदस्य ठाकुर विश्वदेव नारायण सिंह, ठाकुर बलदेव नारायण सिंह, वरुण देव नारायण सिंह और कुमार विवेक भवानी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर सदर एसडीएम संजय पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

कल निकलेगी भव्य रथयात्रा

राजपरिवार के सदस्य कुमार विवेक भवानी सिंह ने बताया कि राजगढ़ की यह पावन परंपरा पिछले 176 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि कल गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. रथयात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस पर प्लेसमेंट ड्राइव, 26 छात्रों को मिला ऑफर लेटर
 

संबंधित सामग्री

 JPSC आंदोलन: वार्ता के लिए 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल तैयार, कोई कानूनी सलाहकार नहीं रहेंगे साथ 

 JPSC आंदोलन: वार्ता के लिए 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल तैयार, कोई कानूनी सलाहकार नहीं रहेंगे साथ 

आज सरकार के साथ होने वाली निर्णायक वार्ता में 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता करेगा.

खराब मौसम का असर: रांची आने वाली इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एक विमान लेट

खराब मौसम का असर: रांची आने वाली इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एक विमान लेट

खराब मौसम को देखते हुए रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो फ्लाइट (6 ए 7325) कैंसिल कर दी गई है.

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी! आज शाम से बदलेगा मौसम; राँची में रेड अलर्ट  

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी! आज शाम से बदलेगा मौसम; राँची में रेड अलर्ट  

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आज रांची में ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

धनबाद: तेज रफ्तार का कहर! BBM कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत 

धनबाद: तेज रफ्तार का कहर! BBM कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत 

बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के समीप एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

बोकारो की लापता युवती मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अधिकारियों का ट्रांसफर करना पनिशमेंट नहीं

बोकारो की लापता युवती मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अधिकारियों का ट्रांसफर करना पनिशमेंट नहीं

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बड़े अधिकारियों पर हुई कार्रवाई पर जवाब मांगा था, जिस पर आज राज्य सरकार की ओर से जवाब दिया गया.