न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: आनंदपुर प्रखंड के बेड़ातुलुडा गांव में जहरीले सांप ने सरस्वती तुरीन 12 वर्षीय बच्ची को डंस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती तुरीन जमीन में सोई हुई थी. इस दौरान जहरीले करैत सांप ने उसके दाहिने हथेली में डंस लिया. बच्ची सुबह जब स्कूल जाने के लिए तैयारी कर रही थी तो उसका शरीर झनझनाहट करने लगा. तब उसने माता पिता को कुछ काटने की जानकारी दी. परिजनों ने घर के अंदर बिस्तर पर देखा की एक जहरीले करैत सांप है. सांप को परिजनों ने मार डाला. वहीं आनन फानन में परिजनों ने बच्ची को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची का पुरे शरीर में सांप का जहर फैल चुका था. डॉक्टरों ने एंटी वेनम का इंजेक्शन दिया. साथ बच्ची का गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है. वहीं परिजनों ने बताया कि बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
बच्ची गंभीर
बेडातुलुडा में जहरीले सांप के काटने से बच्ची गंभीर
आनंदपुर प्रखंड के बेड़ातुलुडा गांव में जहरीले सांप ने सरस्वती तुरीन 12 वर्षीय बच्ची को डंस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.