न्यूज़11 भारत
बगोदर/डेस्क: श्री श्री आद्य सप्तसिद्ध पीठ महाकाली मंदिर प्रांगण में राजमणि दीदी नीलम आनंद का 74वां अवतरण दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने भाग लेकर राजमणि दीदी नीलम आनंद के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आध्यात्मिक वातावरण में आयोजन को सफल बनाया.
इस अवसर पर रामेश्वर गुरु भाई, अरविंद गुरु भाई, बबली गुरु भाई, केदार गुरु भाई, शकुन्तला, चंद्रिका, धनेश्वरी, डिम्पल, सुनीता, सोनी, रूबी, मीना, गीता, राधा, रेखा, मंजू, संजू, बिमला, ललिता, चाँदनी, रीवा, चिंता, आरती, जिरवा दीदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.