जन्माष्टमी पर मलाई लड्डू की रेसिपी

जन्माष्टमी में बनाएं स्पेशल मलाई लड्डू, बहुत जल्दी बनाकर तैयार हो जाती ही ये खास मिठाई

जन्माष्टमी के अवसर पर मलाई लड्डू बनाने का आसान तरीका। यह स्वादिष्ट और मुलायम लड्डू भगवान श्रीकृष्ण को भोग के लिए बेहतरीन है।

By : सोनिया रायकवार
जन्माष्टमी में बनाएं स्पेशल मलाई लड्डू, बहुत जल्दी बनाकर तैयार हो जाती ही ये खास मिठाई

कल जन्माष्टमी का पावन त्योहार है और घरों और मंदिरों में इसकी तैयारियाँ जोरों ओर है। इस दिन कान्हा के लिए विशेष सजावट और भोग बनाया जाता है। जन्माष्टमी के खास मौके पर आप भी कान्हा को कुछ खास भोग लगाने की सोच रहे हैं तो मलाई लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये लड्डू मुलायम, मलाईदार और स्वाद में बेहद delicious होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और आप इन्हें जन्माष्टमी के दिन भी झटपट तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी।

सामग्री

पनीर – 250 ग्राम
मिल्क पाउडर – 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप
दूध – 2 से 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
केसर – 8 से 10 धागे
कटे हुए पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
घी – 1 छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह मसल लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। आप चाहें तो इसे कद्दूकस भी कर सकते हैं।
एक नॉन-स्टिक पैन में 1 छोटा चम्मच घी डालकर हल्का गर्म करें। अब इसमें मसा हुआ पनीर, मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें 2-3 बड़े चम्मच दूध और केसर के धागे डाल दें। मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण पैन के तले में चिपके नहीं।
जब मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाए कि हाथ से संभाला जा सके, तो हाथों पर हल्का सा घी लगाएं। अब मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल लड्डू बना लें।
तैयार मलाई लड्डुओं को कटे हुए पिस्ता से सजाएं। इन्हें कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं। अब इन स्वादिष्ट मलाई लड्डुओं का भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।

खास टिप

मलाई लड्डू बनाते समय मिश्रण को धीमी आंच पर ही पकाएं और ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना लड्डू सख्त हो सकते हैं। पनीर जितना ताजा और मुलायम होगा, लड्डू उतने ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेंगे।

संबंधित सामग्री

सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

व्यस्त सुबहों में नाश्ता तैयार करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहाँ पाँच इंस्टेंट डोसा रेसिपीज दी गई हैं, जो त्वरित और स्वादिष्ट हैं।

गणेश चतुर्थी पर पहनें ये रंग, पूजा से लेकर तस्वीरों तक सबसे खास लगेगा आपका लुक

गणेश चतुर्थी पर पहनें ये रंग, पूजा से लेकर तस्वीरों तक सबसे खास लगेगा आपका लुक

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीला, लाल, नारंगी, हरा, और सफेद रंग के पारंपरिक परिधान आपके फेस्टिव लुक को और भी खूबसूरत बनाएंगे।

सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रागी ढोकला, इस रेसिपी से बनेगा एकदम स्पंजी

सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रागी ढोकला, इस रेसिपी से बनेगा एकदम स्पंजी

रागी ढोकला पौष्टिक अनाज से बनने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसे कम तेल में तैयार कर सुबह या शाम की भूख के लिए सर्व किया जा सकता है।

कंगना रनोट ने यूजर को दिया करारा जवाब, बोलीं- सिर्फ खाने पर ध्यान दो

कंगना रनोट ने यूजर को दिया करारा जवाब, बोलीं- सिर्फ खाने पर ध्यान दो

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने जन्माष्टमी पर भोग बनाने का वीडियो शेयर किया, जिस पर उठे सवालों का उन्होंने तीखा जवाब दिया।

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के अवसर पर 'राधा रास बिहारी' नृत्य प्रस्तुति दी, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026