Bhopal Chori: भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।मामला बदवई स्थित नाइस स्पेस कॉलोनी के जी-ब्लॉक 104 का है, जहां सबाहा फातिमा अपने पति शोएब के साथ रहती हैं। शोएब वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं। दो दिन पहले उनका सड़क हादसा हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल सुबह उनका ऑपरेशन हुआ था,परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था और इसी बीच चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।
[caption id="attachment_137066" align="alignnone" width="1187"]

चोरी[/caption]
15 तोला सोना चोरी
Bhopal Chori: दोपहर करीब 3 बजे सबाहा फातिमा अस्पताल में जमा करने के लिए नकदी लेने घर पहुंचीं। फ्लैट का दरवाज़ा खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था,अलमारी के लॉकर तोड़े जा चुके थे।बताया जा रहा है कि फरियादी एक स्कूल भी संचालित करती हैं। घर में रखा नकद पैसा स्कूल के भुगतान और अस्पताल के खर्च के लिए निकाला गया था। वहीं करीब 15 तोला सोना, जो ज़कात देने के लिए एकत्र किया गया था, और 1 किलो चांदी सहित लगभग 5 लाख रुपये नकद चोर लेकर फरार हो गए।
लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया
Bhopal Chori: घटना की जानकारी मिलते ही मयूर खंडेलवाल, डीसीपी ज़ोन-4 ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को एक्शन मोड में कर दिया। वहीं निशातपुरा टीआई और एसीपी निशातपुरा द्वारा मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।