‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी,सोते हुए पती पर किया ब्लैड पर हमला

bhopal-crime-news-attack-on-husband

‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी,सोते हुए पती पर किया ब्लैड पर हमला

‘शैतान’ बनी नर्स पत्नीसोते हुए पती पर किया ब्लैड पर हमला

Bhopal Crime news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। बता दें की पती सो रहा था और उसी समय पत्नी ने घटना को अंजाम दिया है। दोनों की पहचान शादी डॉट कॉम की मेट्रोमोनियल साइट से हुई थी। फिलहाल पीड़ित पति का अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरी घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है।

[caption id="attachment_139655" align="alignnone" width="1185"]‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी,सोते हुए पती पर किया ब्लैड पर हमला ‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी,सोते हुए पती पर किया ब्लैड पर हमला[/caption]

मेट्रोमोनियल साइट पर पहचान, 2025 में आर्य समाज मंदिर में शादी

बता दें की गोपाल नगर निवासी ललित राजपूत (30) पर उसकी पत्नी देनंदनी तोमर ने जानलेवा हमला किया। जिसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ललित राजपूत बिस्तर पर सो रहा है। इसी दौरान पत्नी देनंदनी कमरे में पहुंचती है और हमला शुरू कर देती है।पीड़ित पुणे की आईटी कंपनी में काम करता है। देनंदनी शाजापुर जिला अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ है। ललित और देनंदनी की शादी 17 मई 2025 में सीहोर के आर्य समाज मंदिर में हुई थी।

Bhopal Crime news: होटल में हुआ था विवाद

ललित का आरोप है कि विवाह के बाद से ही देनंदनी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। वहीं शिकायती आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 7 मार्च को देनंदनी उससे मिलने के लिए आनंद नगर पहुंची थी।जिसे आनंद नगर में होटल कोमल पैलेस के रूम नंबर 203 में रुकवा दिया था। उसने पत्नी से कहां कि मैं खाना खाकर आया हूं मेरे लिए कुछ ऑर्डर मत करना। इस पर वाद-विवाद हुआ और पूरी रात झगड़ा लड़ाई हुई।

सुबह नींद में किया अटैक, अस्पताल पहुंचकर भी दी धमकी

Bhopal Crime news: पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे नींद लग गई। फिर सुबह 7 बजे अचानक नींद खुली तो देखा पत्नी देनंदनी मेरे सीने पर बैठी थी। उसके हाथ में ब्लेड थी। जैसे ही घबराकर उठा तो उसने दाये हाथ की कलाई पर ब्लेड मार दिया। मैंने उठने के लिए उसे धक्का दिया तो उसने मेरे पेट पर ब्लेड मारा। फिर उठकर बाथरूम में भागा तो देनंदनी ने वहां आकर कांच की ग्लास सिर पर फोड़ दी।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!