बदमाश पति-पत्नी ने की फायरिंग:जानलेवा हमले का बदला,धमकी देकर फरार

bhopal-firing-news-police

बदमाश पति-पत्नी ने की फायरिंग:जानलेवा हमले का बदला,धमकी देकर फरार

बदमाश पति-पत्नी ने की फायरिंगजानलेवा हमले का बदलाधमकी देकर फरार

Bhopal firing news:राजधानी में भोपाल में पति-पत्नी ने एक घर में फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग की घटना के बाद आरोपी पति और पत्नी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[caption id="attachment_143528" align="alignnone" width="1181"]बदमाश पति-पत्नी ने की फायरिंग बदमाश पति-पत्नी ने की फायरिंग[/caption]

पुलिस के अनुसार रेहाना बेगम निवासी कम्मू का बाग,ऐशबाग ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बड़ा बेटा मो. तारिक अपनी फैमिली के साथ करोंद गया हुआ था, तभी दानिश अली और उसकी पत्नी रिमशा उनके घर के बाहर पहुंचे।

आरोपी दानिश हाथ में पिस्टल लिए हुए था और दोनों पति-पत्नी रेहाना के छोटे बेटे गुराज को गालियां दे रहे थे।

Bhopal firing news: राउंड फायर किए और फरार हो गया

जैसे ही चिल्लाने की आवाज आई.. सभी लोग घरों से बाहर आ गए और रेहाना ने जाली वाले दरवाजे से झांका,तो बदमाशों ने सीधे उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और लोहे के गेट से टकरा गई। आरोपी ने दो और राउंड फायर किए और फरार हो गया।

हमले का बदला लेने की नीयत से की वारदात

बता दें की जनवरी महीने में ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में दानिश और उसकी पत्नी पर हमला हुआ था, जिसमें वे घायल हो गए थे। उस मामले के मुख्य आरोपी फिलहाल जेल में हैं, लेकिन गुराज नामक आरोपी अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि दानिश इसी का बदला लेने की फिराक में आया था।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!