भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार: 24 मीटर नीचे जमीन में उतरी मशीन

bhopal-metro-tbm-durgavati-tunnel-work-begins

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार: 24 मीटर नीचे जमीन में उतरी मशीन

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार 24 मीटर नीचे जमीन में उतरी मशीन

भोपाल। शहर की बहुप्रतीक्षित भोपाल मेट्रो परियोजना में सोमवार को एक बड़ा तकनीकी पड़ाव पार किया गया। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने भूमिगत कॉरिडोर के तहत टनल निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। इसके लिए अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘दुर्गावती’ को सफलतापूर्वक जमीन के भीतर उतारा गया।

24 मीटर गहराई में शुरू हुई हाई-टेक खुदाई

मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी धीरज शुक्ला के अनुसार, TBM ‘दुर्गावती’ को विशेष लॉन्चिंग शाफ्ट के जरिए करीब 24 मीटर गहराई तक उतारा गया है। यह मशीन अब जमीन के भीतर सुरंग निर्माण का कार्य करेगी। दुर्गावती को शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित, तेज और सटीक खुदाई के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे सतह पर न्यूनतम असर पड़ेगा।

परियोजना में शामिल एजेंसियां और तकनीकी समन्वय

इस मौके पर MPMRCL, कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड और जनरल कंसल्टेंट से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी एजेंसियों के समन्वय से यह चरण पूरा किया गया, जिसे परियोजना के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर का यह हिस्सा शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

समयसीमा, गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर

MPMRCL के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता न हो। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में भोपाल को आधुनिक और सुगम मेट्रो सेवा मिल सके।  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!