CM Dr Mohan posted: देश के 3 राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। 3 राज्यों में सत्ताधारी बीजेपी के सीएम, मंत्री और संगठन के पदाधिकारी चुनाव प्रचार में गए थे। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल थे। उन्होंने तीनों राज्यों में आज हो रहे मतदान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लिखा- “पहले मतदान, फिर जलपान”।
[caption id="attachment_146034" align="alignnone" width="1191"]

3 राज्यों में मतदान पर CM डॉ मोहन ने किया पोस्ट[/caption]
CM Dr Mohan posted: पहले मतदान, फिर जलपान
[caption id="attachment_146036" align="alignnone" width="1185"]

CM डॉ मोहन यादव[/caption]
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'असम, केरलम और पुडुचेरी में आज लोकतंत्र का महापर्व है। विधानसभा चुनाव 2026 के इस अवसर पर मैं सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह करता हूं कि अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक वोट न केवल सरकार चुनता है, बल्कि विकास और सुशासन की नींव को भी सुदृढ़ करता है। पहले मतदान, फिर जलपान!'
CM Dr Mohan posted: पुडुचेरी में 17.41% मतदान
जानकारी के अनुसार देश के 3 राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग जारी है।अभी कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक असम में 19.87%, केरलम में 19.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान हुआ।
READ MORE:
असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी,CM रंगास्वामी ने डाला वोट