CM Dr. Mohan Yadav reached Betul: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर बैतूल पहुंचे। उन्होंने गंज स्थित निवास पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।सीएम डॉ. मोहन यादव को हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुंचे।
[caption id="attachment_140869" align="alignnone" width="900"]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बैतूल[/caption]
इस दौरान सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि वे सुरभि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल जी ने सुरभि की बहुत सेवा की।
वह बाल्यकाल से ही कष्ट में थी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के बिछड़ने का दुख तो होता ही है। उन्होंने कहा कि इस शोक की घड़ी में वे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें।
CM Dr. Mohan Yadav reached Betul: सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवड़ा
इससे पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर भी बैतूल पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे थे।
खंडेलवाल निवास पर उमड़े प्रदेशभर के नेता
सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद से बैतूल में प्रदेशभर के नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
CM Dr. Mohan Yadav reached Betul: सभी ने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सुरक्षा और हेलीपैड की व्यवस्थाएं स्थानीय प्रशासन द्वारा संभाली गईं।