Gwalior Girlfriend Murder: प्रेमी ने हंसिए से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या!

gwalior-girlfriend-murder-news

Gwalior Girlfriend Murder: प्रेमी ने हंसिए से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या!

gwalior girlfriend murder प्रेमी ने हंसिए से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या

Gwalior Girlfriend Murder: ग्वालियर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें एक प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई थी जिससे प्रेमिका उससे बात नहीं कर रही थी इससे नाराज होकर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

करीब ढाई साल से था अफेयर

युवक समीर कुशवाहा का निशा नाम की युवती से करीब ढाई साल से प्रेम -प्रसंग चल रहा है। लेकिन युवती की कहीं और शादी तय हो गई। इस वजह से निशा ने उससे मिलना बंद कर दिया और धीरे - धीरे बात करना भी कम कर दिया। इस वजह से युवक 20 जनवरी की दोपहर दीवार फांदकर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। लेकिन युवती ने उसे वहां से वापस जाने को कहा लेकिन प्रेमी को ये बात हजम ही नहीं हो रही थी कि जो लड़की उससे दीवार फांदकर मिलने आती थी आज जाने को कह रही हैं।

नाराज युवक ने प्रेमिका की कर दी हत्या

प्रेमिका की बात सुनकर समीर गुस्से में आ गया और वहां पड़ी हंसिए से अपनी प्रेमिका निशा के गले पर वार कर दिया वह तड़पती रही। समीर ने निशा से कहा कि - 'जब मुझे छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों कर रही थी? वह तब तक वहीं खड़ा रहा, जब तक निशा ने दम नहीं तोड़ा।' उसके मरने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

बचपन से थे दोनों दोस्त

मृतिका निशा कुशवाह जिसकी उम्र 21 वर्ष थी, वो ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित छोटे बाबा की पहाड़ी पर रहने वाली थी। समीर और निशा बचपन से एक -दूसरे को जानते थे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने की कसमे भी खाई। लेकिन युवक बेरोजगार था, जिसकी वजह से निशा के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। माता - पिता के दबाव में निशा ने शादी के लिए हां की थी।

आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी ने शादी तुड़वाने की बहुत कोशिश की थी। प्रेमिका की गांव में बदनामी की और जिस युवक से शादी तय थी उसे अपने प्रेम -प्रसंग के बारें में बता दिया लेकिन जब शादी नहीं टूटी तो युवती के इग्नोरेंस से नाराज युवक ने हत्या कर दी और भाग गई। 20 जनवरी को समीर ने निशा की हत्या की थी। 22 जनवरी को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताक्ष करने पर युवक ने जुर्म कबूल कर लिया।    

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!