Gwalior Road Accident: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत!

gwalior-road-accident-today-news

Gwalior Road Accident: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत!

gwalior road accident कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत 4 की मौत

Gwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में घने कोहरे के की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है, कि कोहरे की वजह से एक कार और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे में 4 की मौत

कार और ट्रक की टक्कर की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 2 महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। यह पूरा मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को घटना की जानकरी दी गई। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।  

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, एक कार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। और सामने से ट्रक ग्वालियर से भिंड की ओर जा रहा था। काफी कोहरा था ऐसे में बरेठा टोल के पास दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कर ली गई है। जो कार चला रहा था, उसका नाम राहुल शर्मा, कार में सवार 3 सवारी में भूरे प्रजापति, ज्योति यादव और एक अन्य महिला शामिल है।

मौके से ड्राइवर फरार

हादसा इतना भंयकर था की कार के परखच्चे उड़ गए। और चारों शव कार से चिपक गए। वहीं ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!