CM डॉ मोहन को पसंद आए 2 कलेक्टर,एक संभालेंगे भोपाल,दूसरा CM दफ्तर

ias-transfer-2

CM डॉ मोहन को पसंद आए 2 कलेक्टर,एक संभालेंगे भोपाल,दूसरा CM दफ्तर

cm डॉ मोहन को पसंद आए 2 कलेक्टरएक संभालेंगे भोपालदूसरा cm दफ्तर

IAS transfer: लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश में 14 कलेक्टरों को इधर-उधर करने के साथ ही 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। 3 साल 4 महीने से ज्यादा समय तक धार कलेक्टर रहे 2013 बैच के प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर बनाए गए। और भोपाल कलेक्टर रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं।

[caption id="attachment_146195" align="alignnone" width="1187"]CM डॉ मोहन को पसंद आए 2 कलेक्टर CM डॉ मोहन को पसंद आए 2 कलेक्टर[/caption]

बता दें कि उन्हें टीएंडसीपी का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। कलेक्टरों के तबादले के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच एक सप्ताह में चार बार बैठक हुई। बैठक में तमाम नामों पर सहमति बनी। इसके बाद सूची जारी की गई।बताया गया है कि पूर्व में भोपाल कलेक्टर और कमिश्नर समेत कुछ नामों को लेकर सीएम-सीएस में सहमति नहीं बन रही थी। बाद में धार कलेक्टर रहे प्रियंक पर ही सहमति बनी। वे भोपाल कलेक्टर बनाए गए हैं। भोपाल संभागीय आयुक्त व 2005 बैच के आईएएस संजीव सिंह का नाम अभी सूची से बाहर रखा गया है।इनकी जगह आने वाले अफसर अभी चुनाव ड्यूटी पर हैं।

IAS transfer: कौशलेंद्र के लिए भी तय थी जगह

[caption id="attachment_146199" align="alignnone" width="1187"]कौशलेंद्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए[/caption]

कौशलेंद्र के लिए सीएम सचिव व टीएंडसीपी की चर्चा भी करीब 2 माह से चल रही थी। और वे 2 साल भोपाल कलेक्टर भी रहे। इससे पहले जनवरी 2024 को उन्हें भोपाल कलेक्टर बनाया था, लेकिन 24 घंटे में ही वह आदेश बदलकर आशीष सिंह को यहां भेज दिया था।

IAS transfer: प्रियंक को भोजशाला का इनाम

[caption id="attachment_146200" align="alignnone" width="1190"]प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर बनाए प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर बनाए[/caption]

धार के चर्चित भोजशाला मामला,जिसमें बेहतर काम का इनाम प्रियंक को मिला है। वे किसी जिले में सबसे लंबे समय तक कलेक्टरी करने वाले अफसर हैं। पहले उनका नाम इंदौर कलेक्टर के लिए काफी चर्चा में था, लेकिन 6 माह पहले शिवम के इंदौर कलेक्टर बनने के बाद वे धार में ही रह गए।

[caption id="attachment_146201" align="alignnone" width="1185"]तबादले की लिस्ट तबादले की लिस्ट[/caption]

वरिष्ठ आईएएस व आईपीएस की सूची भी जल्द आएगी

अनुमान लगाया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव (एसीएस), प्रमुख सचिव (पीएस) और सचिव स्तर के अधिकारियों के कामकाज में भी जल्द बदलाव होगा। उच्च स्तर पर आईपीएस की लिस्ट भी तकरीबन तैयार है। और 2-3 दिन में एसपी के साथ मैदानी अमले (डीएसपी स्तर) में बदलाव किया जाएगा,डीआईजी-आईजी में भी फेरबदल संभावित है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!