पहले फेसबुक से बनी फ्रेंड,फिर स्कॉटलैण्ड की महिला ने ठगे 10.43 लाख

indore-crime-news

पहले फेसबुक से बनी फ्रेंड,फिर स्कॉटलैण्ड की महिला ने ठगे 10.43 लाख

पहले फेसबुक से बनी फ्रेंडफिर स्कॉटलैण्ड की महिला ने ठगे 1043 लाख

Indore crime news: इंदौर में एक सीनियर सिटीजन को फेसबुक पर 'विदेशी महिला' से दोस्ती भारी पड़ गई। जहा विदेशी महिला बनकर बात करने वाले साइबर ठगों ने गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। और 10 लाख 43 हजार रुपए ठग लिए। मामले में एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[caption id="attachment_145157" align="alignnone" width="1188"]स्कॉटलैण्ड की महिला ने ठगे 10.43 लाख स्कॉटलैण्ड की महिला ने ठगे 10.43 लाख[/caption]

Indore crime news: 67 साल के अशोक कुमार रिटायर्ड अधिकारी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया ओम विहार कॉलोनी निवासी 67 साल के अशोक कुमार रिटायर्ड अधिकारी को फेसबुक पर “डॉ. लिसा डेविस” नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। खुद को स्कॉटलैंड का बताने वाली महिला से बातचीत हुई और दोस्ती गहरी हो गई।

Indore crime news: गिफ्ट के नाम पर शुरू हुआ खेल

कुछ समय बाद महिला ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के पास दिल्ली एयरपोर्ट से कथित कस्टम अधिकारियों के फर्जी कॉल आने लगे।

ठगों ने बताया कि पार्सल में डॉलर हैं, जिन्हें कन्वर्ट कराने के लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अलग-अलग कारण बताकर आरोपी लगातार पैसे मांगते रहे और इस तरह 10.43 लाख रुपए ठग लिए।

बेटे को बताया, तब खुला राज

जब लगातार पैसे मांगे जाने लगे तो पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने अपने बेटे को जानकारी दी। इसके बाद एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उन्हें ब्लॉक करा दिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!