Kisan sammelan katni: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कटनी जिले के बरही स्थित श्री विजयनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।
[caption id="attachment_140999" align="alignnone" width="899"]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरही के किसान सम्मेलन में हुए शामिल[/caption]
किसानों को समृद्ध बनाना है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाते हुए कटनी में प्रमुख किसान सम्मेलनों की अध्यक्षता की। इन आयोजनों में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया और सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान सम्मान निधि वितरित की गई, जिसका उद्देश्य किसानों को समृद्ध बनाना है।
Kisan sammelan katni: विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया
कटनी जिले के बरही (विजयराघवगढ़) में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां ₹243 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन में कृषि एवं उससे संबंधित विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
7 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया
Kisan sammelan katni:वे प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, सुपर सीडर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, स्व-सहायता समूह बैंक योजना और रिस्पोंसिबल टूरिज्म होम स्टे से लाभान्वित 7 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरही, जिला कटनी में आयोजित 'कृषि महोत्सव' में क्षेत्र के विकास को लेकर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।