हादसे के बाद चक्काजाम
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रोड पर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन 8 बजे से शुरु हुआ करीब रात 11.30 तक चलता रहा है। वहां की गुस्साई जनता ने आरटीओं के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लोगों को समझाया इसके बाद विरोध खत्म हुआ।
मृतक की पहचान
लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले के अनुसार, मृतक पति-पत्नी की पहचान ओमप्रकाश गोडबोले और संगीता के रुप में की गई। दोनों दंपत्ति गोद डोंगरी के निवासी बताए जा रहे हैं।
वहीं टक्कर मारने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चेक पोस्ट की वजह से हुआ हादसा
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि- 'हादसा आरटीओ चेक पोस्ट की वजह से हुआ। जांच के नाम पर आरटीओ वसूली करती है, जिससे वाहन रोकने पर बड़े वाहन तेज रफ्तार में भागते हैं और हादसे होते हैं।'